नई दिल्लीः राहुल गांधी इस समय अमेरिका दौरे पर हैं। राहुल गांधी अपने भाषणों से काफी चर्चा में हैं, उनके भाषणों देश- विदेश में काफी सुर्खियां बंटोरी हैं। अमेरिकी दौरे पर राहुल गांधी कई लोगों से मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक फोटो वायरल हो रही हैं, जिसमें वो एक विदेश लड़की के साथ दिख रहे हैं।
कौन है ये लड़की
राहुल गांधी के साथ दिख रही इस लड़की के बारे में कई लोग जानना चाहते हैं तो बता दें ये स्पेनिश-ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री नतालिया रामोस हैं।

राहुल गांधी से मिलकर रामोस बहुत खुश हैं। उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ भी की। राहुल गांधी के साथ फोटो में दिखने के बाद से उनकी प्रसिद्ध और भी बढ़ गई है।
जाहिर की अपनी खुशी
राहुल गांधी से मिलने के बाद उन्होंने लिखा कि मुझे खुशी है कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के प्रतिभाशाली विचारकों को सुनने का मौका मिला।
फिल्म से आई थी चर्चा में
स्पेनिश-ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री नतालिया रामोस साल 2007 में फिल्म Bratz से काफी चर्चा में थी। इसके बाद इन्होंने कई फिल्में की है। साल 2013 में आई उनकी द डेनांड फिल्म भी हिट रही थी।

रामोस की मां ऑस्ट्रेलिया से हैं और उनके पिता जुआन स्पेन से। रामोस कई फिल्मों में अपनी आवाज भी दे चुकी हैं। Bratz 4 रियल विडियो गेम में भी उनकी आवाज थी।
स्पेन में हुआ था जन्म
रामोस ने कई टीवी सीरिज में भी काम किया है। उनका जन्म तीन जुलाई 1992 को स्पेन में हुआ था।
रामोस ने ले ली अमेरिका की नागरिकता
उन्होंने दो जून 2016 को अमेरिका की नागरिकता ले ली। वो बचपन से ऑस्ट्रेलिया में रही हैं।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death








