Published On : Fri, Mar 3rd, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

‘मेरे फोन में पेगासस था, अधिकारियों ने कहा था- संभल कर बात करें…’, राहुल गांधी का कैम्ब्रिज में दावा

राहुल गांधी ने कैंब्रिज में बिजनेस स्कूल में संबोधन के दौरान भारत में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमले का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उनके फोन की जासूसी की जाती है.
Advertisement

कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी लंदन गए हुए हैं. वहां उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इसी कार्यक्रम में उन्होंने भारत की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने भारत में संस्थाओं के नियंत्रण में होने की बात कही. साथ ही उन्होंने अपने फोन की जासूसी किए जाने का आरोप भी लगाया.

राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज में बिजनेस स्कूल के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, ‘भारत में मीडिया और न्यायपालिका नियंत्रण में है. मेरे फोन में पेगासस से जासूसी होती है. खुफिया अधिकारियों ने मुझे बताया कि आपका फोन रिकॉर्ड हो रहा है. मेरे ऊपर आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं.’

‘हम ऐसी दुनिया नहीं देख सकते जो…’
राहुल गांधी ने कहा, हम ऐसी दुनिया बनते हुए नहीं देख सकते जो लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी हुई न हो. राहुल गांधी के संबोधन का विषय ‘लर्निंग टू लिसेन इन इन 21 सेंचुरी’ था. इस दौरान उन्होंने कहा, दुनिया में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए नई सोच की जरूरत की बात कही. साथ ही ये भी कहा कि इसे किसी पर थोपा न जाए.

कांग्रेस नेता ने भारत और अमेरिका जैसे लोकतांत्रिक देशों में निर्माण क्षेत्र में गिरावट का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा, इस बदलाव बड़े पैमाने पर असमानता और आक्रोश सामने आया है, जिस पर तत्काल ध्यान देने और संवाद की जरूरत है.

Advertisement

भारत जोड़ा यात्रा की चर्चा
राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लंबी चर्चा की. कश्मीर के बारे में बताते हुए राहुल ने कहा, कश्मीर में कई सालों से हिंसाग्रस्त है. सुरक्षा अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर आगाह किया लेकिन जब हम आगे बढ़े तो हजारों लोग तिरंगा लेकर आगे आए. एक व्यक्ति करीब आया उसने कुछ लड़कों की तरफ दिखा कर बताया कि वो उग्रवादी हैं. उन लड़कों ने मुझे घूर कर देखा लेकिन कुछ कर नहीं पाए. राहुल गांधी ने कहा कि यह लोगों की बात सुनने और अहिंसा की ताकत है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.