Published On : Wed, Jun 3rd, 2020

सीमा विवाद पर बोले राहुल गांधी- सरकार साफ करे, चीनी सैनिक भारत में घुसे हैं या नहीं?

Advertisement

नागपूर– कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर चीन के साथ सैन्य गतिरोध को लेकर सवाल किया है. राहुल गांधी ने पूछा कि क्या सरकार इस बात की पुष्टि कर सकती है कि किसी भी चीनी सैनिक ने भारत में प्रवेश नहीं किया है.

एक खबर को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, “क्या भारत सरकार इस बात की पुष्टि कर सकती है कि कोई चीनी सैनिक भारत में नहीं आया है?”उस खबर में कहा गया है कि भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में सैन्य टकराव की समस्या को सुलझाने के लिए टॉप मिलिटरी अफसर 6 जून को मीटिंग करेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-चीन बॉर्डर पर चल रहे गतिरोध के संदर्भ में बुधवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिक ‘अच्छी खासी संख्या में’ आ गए हैं, भारत ने स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं.

राहुल गांधी बॉर्डर विवाद पर कब क्या-क्या कहा
इससे पहले, राहुल गांधी ने 29 मई को केंद्र सरकार पर हमला बोला था, एक ट्वीट में, राहुल गांधी ने कहा, “चीन के साथ सीमा की स्थिति के बारे में सरकार की चुप्पी संकट के समय में भारी अटकलों और अनिश्चितता को हवा दे रही है. भारत सरकार को स्पष्ट करना चाहिए और भारत को बताना चाहिए कि वास्तव में क्या हो रहा है.”

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीडिया को अपने चौथे संबोधन के दौरान 26 मई को पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने कहा था, “सीमा पर क्या हुआ, इसकी जानकारी सरकार को लोगों के साथ शेयर करना चाहिए.” उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ क्या हुआ और क्यों हुआ, लद्दाख में क्या हो रहा है ये सब स्पष्ट किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, “लद्दाख और चीन का मुद्दा एक जीवंत मुद्दा है. यहां पारदर्शिता की आवश्यकता है.”

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.