Published On : Thu, Aug 30th, 2018

राफेल डीलः राहुल गांधी ने पूछा, ‘अनिल अंबानी और मोदी जी के बीच क्या डील है?’

Advertisement

Rahul Gandhi

नई दिल्लीः राफेल डील को लेकर एक बार मोदी सरकार पर हमला करते हुए गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी को देश के युवाओं, छोटे दुकानदारों को जवाब देना है.

इन्होंने इन लोगों से पैसा छीनकर देश के 15 अमीर लोगों को दिया है. राफेल डील पर अनिल अंबानी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अनिल अंबानी के बीच क्या डील हुई है ये देश के सामने आना चाहिए. राहुल गांधी ने अनिल अंबानी द्वारा मानहानि का केस किए जाने के सवाल पर कहा कि अनिल जी को कांग्रेस पार्टी के खिलाफ हर जिले में मानहानि लगाना है तो लगाए.

राहुल गांधी ने कहा कि अनिल अंबानी ने कभी हवाई जहाज नहीं बनाया है. अनिल अंबानी 45 हजार करोड़ के कर्जे में है. दूसरी तरफ एचएएल (HAL) है जो 70 सालों से हवाई जहाज बना रही है. जो हवाई जहाज 520 करोड़ का था वो आपने (मोदी सरकार) 1600 करोड़ में क्यों खरीदा? लेकिन जेटली जी मुझसे सवाल पूछ रहे है. पूरा देश जानना चाहता है कि अनिल अंबानी जी ने और मोदी जी ने क्या डील की है.

जेटली की चुनौती का भी दिया जवाब
राहुल गांधी ने कहा कि अरुण जेटली जी के सवाल को मैं स्वीकार करता हू्ं, मैंने जेटली जी को एक ऑप्शन दिया, आप ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी बैठकार सवाल पूछिए. सबको पता चल जाएगा कि राफेल डील में क्या हुआ. जेटली जी ने जीपीसी के बारे में कुछ नहीं बोला. मुझे लगता है कि जेटली जी फंस गए है. क्योंकि फैसला तो मोदी जी को लेना है. वो सोच नहीं पा रहे हैं कि क्या जवाब दें. शायद उन्होंने मोदी जी से पूछे बिना ही मुझसे सवाल पूछ लिए थे?

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.