
नई दिल्ली: कर्नाटक में बीजेपी की सरकार विश्वास मत ना जुटा पाने के काऱण शनिवार शाम को गिर गई। अब कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार बनेगी। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद यह कांग्रेस की किसी राज्य में पहली सरकार होगी। इस पूरे प्रकरण पर राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कांन्फ्रेंस कर बीजेपी पर बड़ा बोला। राहुल गांधी ने कहा कि घमंड की सीमा होती है। कर्नाटक विधानसभा में बीजेपी के सभी नेता राष्ट्रगान से पहले ही निकले गए थे। यह दिखाता है कि वह देश के संस्थान से बड़े हैं। पीएम मोदी और अमित शाह ने विधायकों की खरीद-फरोख्त की जमकर बढ़ावा दिया।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, पीएम मोदी देश के संविधान, सुप्रीम कोर्ट, और जनादेश से बड़े नहीं हैं। संस्थाओं का पीएम मोदी सम्मान करें। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। इस हार से बीजेपी और आरएसएस को सबक मिलेगा। आरएसएस देश की हर संस्था पर हमले कर रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि, विपक्ष मिलकर भाजपा को हराएगा। कांग्रेस इस देश की संस्थाओं और लोगों की आवाज की रक्षा करेगी।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...



