Published On : Wed, Nov 1st, 2017

राहुल की मार्शल आर्ट्स के जौहर दिखातीं तस्वीरें वायरल, टि्वटर पर यूं उड़ी खिल्ली

Advertisement


नई दिल्ली: ट्विटर पर तेजी से लोकप्रियता बटोर रहे कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी का पीछा छोड़ने को ट्रोल्‍स तैयार नहीं हैं। पिछले दिनों जब यह सामने आया कि राहुल गांधी ने मार्शल की ट्रेनिंग ले रखी है और अकीडो में ब्‍लैक बेल्‍ट धारी हैं। मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से पूछा था कि उनकी देश में खेल के विकास पर क्या राय है? इसके जवाब में राहुल ने कहा था कि ”खेल मेरे जीवन में हमेशा ही महत्वपूर्ण रहा है। मैं कम से कम एक घंटा तो खेलता हूं लेकिन कुछ महीनों से नहीं खेल पा रहा। मैं व्यायाम करता हूं, दौड़ता हूं, स्विमिंग करता हूं। मैं जापानी मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट भी हूं। मैं खेलता हूं लेकिन सार्वजनिक मंच से इसके बारे में बात नहीं करता।”

राहुल गांधी के कोच ने इंडिया टुडे से बातचीत में दावा किया था कि राहुल ने लंदन से ब्राजीलियन मार्शल आर्ट्स सीखा है और वे तलवारबाजी भी जानते हैं। मार्शल आर्ट करते राहुल गांधी की कुछ तस्‍वीरें भी सोशल मीडिया में वायरल हुई हैं, जिन्‍हें कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल से रिट्वीट किया है। राहुल की इन्‍हीं तस्‍वीरों से छेड़छाड़ कर ट्विटर यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

फोटोशॉप के जरिए राहुल की तस्‍वीरों में कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह को उनका ट्रेनर दिखाया गया है, तो कहीं चुटीते तंज कसे गए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ‘राहुल गांधी ने जापानी मार्शल आर्ट्स में ब्‍लैक बेल्‍ट कॉरेस्‍पांडेस कोर्स के जरिए किया होगा।’ वहीं एक ट्रोल अकाउंट ने कहा, ‘मैं नहीं जानता कि अकीडो क्‍या है लेकिन अगर राहुल गांधी इसमें ब्‍लैक बेल्‍ट हैं तो वे सिर्फ हिस्‍सा लेने के लिए ब्‍लैक बेल्‍ट दे रहे होंगे।’

देखें कैसे राहुल गांधी पर बन रहे चुटकुले:

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.