Published On : Tue, Jan 17th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

‘मैं उनसे मिल सकता हूं, गले लग सकता हूं लेकिन…’, वरुण गांधी की कांग्रेस में एंट्री पर क्या बोले राहुल?

Advertisement

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान पंजाब के होशियारपुर में पत्रकारों से बातचीत की. इस बातचीत के दौरान उनसे कई सवाल किए गए. एक सवाल वरुण गांधी की कांग्रेस में एंट्री को लेकर भी पूछा गया. इसपर राहुल गांधी ने तीखा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वरुण गांधी ने आरएसएस की विचारधारा को अपनाया है. ‘मैं उनसे मिल सकता हूं, गले लग सकता हूं लेकिन उनकी विचारधारा को नहीं अपना सकता हूं.

उन्होंने कहा कि वह आरएसएस के दफ्तर में नहीं जा सकते फिर चाहे उनका गला काट दिया जाए. वरुण ने उसी विचारधारा को अपनाया है. इतना ही नहीं उन्होंने वरुण गांधी को फिरोज कह कर भी संबोधित किया और कहा कि उन्होंने आरएसएस की तारीफ की थी इसलिए उनकी और मेरी विचारधारा काफी अलग है.

‘मेरे परिवार की एक विचारधारा है’

राहुल ने कहा कि उनके परिवार की एक विचारधारा है. वरुण ने दूसरी विचारधारा अपनाई और वह उस विचारधारा को स्वीकार नहीं कर सकते हैं. जब वरुण गांधी को परिवार में लाने पर सवाल किया गया तो कांग्रेस सांसद ने कहा, “वो अलग रिश्ते होते हैं. वह इससे पहले भी वरुण के पार्टी में शामिल होने को लेकर बयान दे चुके हैं कि ऐसे सवाल पार्टी अध्यक्ष से किए जाने चाहिए.

Advertisement

क्या कांग्रेस में शामिल होंगे वरुण गांधी

उत्तर प्रदेश स्थित पीलीभीत (Pilibhit) से बीजेपी (BJP) के सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) इन दिनों बीजेपी को काफी कड़े तेवर दिखा रहे हैं. कुछ दिनों से उनके कांग्रेस (Congress) में शामिल होने की अटकलें अब और ज्यादा तेज हो गई हैं. पिछले दो साल से वह अपनी ही सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं. इससे यह तो साफ है कि उनका अपनी सरकार से मन उठ चुका है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.