Published On : Mon, Oct 30th, 2017

‘ट्वीट कौन करता है’ के सवाल पर राहुल गांधी ने कुत्ता दिखाकर लिए मजे

Advertisement


नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पिछले कुछ वक्त से ट्विटर पर खासे एक्टिव हैं, केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने जो ट्वीट किए उनमें से कुछ को काफी ज्यादा री ट्वीट मिले थे। जिसके बाद एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा ने यह आरोप लगाया था कि राहुल का अकाउंट कोई और चला रहा है और उनके फॉलोअर्स फर्जी हैं। इस आरोप का जवाब देते हुए राहुल ने रविवार (29 अक्टूबर) को एक वीडियो ट्वीट किया।

वीडियो में राहुल एक कुत्ते के बच्चे के साथ दिख रहे हैं जो उनका पालतू लग रहा है। वीडियो में कुत्ता ठीक वही करता है जो राहुल उससे करने के लिए कहते हैं। राहुल पहले उससे ‘नमस्ते’ करवाते हैं फिर एक ट्रिक से उसे बिस्कुट जैसा कुछ खिलाते हैं।

वीडियो के साथ राहुल ने लिखा कि लोग पूछते रहते हैं कि इस शख्स (राहुल) के लिए कौन ट्वीट करता है, ये मैं हूं, ‘पीडी’ जो इनसे (राहुल) काफी कूल भी हूं, देखिए मैंने एक ट्वीट…नहीं ट्रीट के जरिए क्या किया है।

रिपोर्ट में हुआ था यह दावा
एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि राहुल के ट्वीट को विदेशों से फर्जी अकाउंट्स द्वारा रीट्वीट किया जा रहा है। 15 अक्टूबर को राहुल गांधी अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के एक ट्वीट को रीट्वीट किया था।

उस ट्वीट में ट्रंप ने अमेरिका-पाकिस्तान के रिश्तों के बारे में बताया था। जिसपर राहुल ने ट्वीट करते हुए कहा था, ‘मोदी जी जल्दी करें, ऐसा लगता है कि राष्ट्रपति ट्रंप को एक बार फिर से गले लगाना होगा।’ यह ट्वीट तुरंत की 20 हजार रीट्वीट हो चुका था और अभी इसे 30 हजार बार रीट्वीट किया जा चुका था।

एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि विश्लेषण में पाया गया कि रूस, कजाकिस्तान या इंडोनेशिया से किए जा रहे ये कथित बोस्ट्स यानी सॉफ्टवेयर से किए जाने वाली फर्जी रीट्वीट थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.