
कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए शुक्रवार का दिन शुभ समाचार लेकर आया. मोदी सरनेम केस में सूरत की निचली अदालत ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी. इसके बाद राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने अब राहुल गांधी को दोषी ठहराने के फैसले और सजा पर रोक लगा दी है.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जब तक राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं हो जाती तब तक दोषसिद्धि पर रोक रहेगी. सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला कई मायनों में अहम है. सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को अधिकतम सजा सुनाए जाने को लेकर भी सवाल उठाए हैं. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद राहुल गांधी के संसद में लौटने की उम्मीद फिर जग गई है.
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...



