Published On : Wed, Oct 17th, 2018

राहुल गाँधी की उपस्थिति में आशीष देशमुख ने थामा कांग्रेस का दामन

Advertisement

नागपुर : काटोल के पूर्व विधायक आशीष देशमुख ने बुधवार को कांग्रेस में प्रवेश कर लिया। नई दिल्ली स्थित स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस में प्रवेश लिया। इससे पहले आशीष ने राहुल गाँधी के आवास में जाकर उनसे मुलाक़ात कर उन्हें एक पुस्तक भेंट की।

आशीष देशमुख के साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह के विधायक बेटे मानवेंद्र सिंह ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया। मानवेंद्र सिंह राजस्थान की बाड़मेर विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक है। नागपुर टुडे ने अपने पाठकों को बताया था कि आशीष नवरात्री के दौरान ही पार्टी में प्रवेश करेंगे।

इससे पहले आशीष ने दो अक्टूबर को गाँधी जयंती के दिन वर्धा में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में राहुल गाँधी से मुलाकात की थी। देशमुख पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में ही है । 14 अक्टूबर को बीजेपी के बागी नेता यशवंत सिंह और शत्रुध्न सिन्हा के साथ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर में किसान रैली में भी भाग लिया था।

आशीष देशमुख के कांग्रेस प्रवेश के दौरान पार्टी महासचिव अशोक गहलोत,सचिन पायलट और पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.