Published On : Wed, Oct 10th, 2018

हमें भरोसा था हम सत्ता में नहीं आएंगे इसलिए दिया था 15 लाख का आश्वासन – नितिन गड़करी

Advertisement

मुंबई : केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी बेबाक बोलने के लिए पहचाने जाते है। कई बार उनके बयान और कही बात पार्टी के लिए मुसीबत भी बन जाती है। ऐसा ही एक बयान उन्होंने हांलही में एक इंटरटेनमेंट चैनल को दी गई मुलाकात दिया। कलर्स मराठी चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम “अस्सल पाहुणे इरसाल नमुने” में उन्होंने कहाँ कि हमें सत्ता में आने का भरोसा नहीं था।

इसलिए हमें बड़े-बड़े आश्वाशन देने की सलाह मिली थी। जिसके आधार पर हमने जनता से कई बड़े वादे किये थे। लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार अभियान के वक्त प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने काला धन देश में वापस आने की सूरत में हर देशवासी को 15-15 लाख हर देशवासी के खाते में डालने का वादा किया था शो के एंकर मकरंद अनासपुरे ने इसी से जुड़ा हुआ सवाल गड़करी से किया था। जिस पर गड़करी ने कहाँ हमारे ये बयान विरोधियों के लिए अहम मुद्दा बन चुका है। फ़िलहाल हम सत्ता में है,जनता हमें दिए गए आश्वासन की याद दिलाती है। जिस पर हम सिर्फ सिर्फ हँसते है और आगे बढ़ते है।

टोल के बारे में भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गोपीनाथ मुंडे ने उन्हें कुछ नहीं बोलने की सलाह दी थी। पर हमारा विश्वास था की हम सत्ता में आएंगे नहीं। हमारे आस पास के लोग हमें ऐसे मुद्दों पर ये कहते हुए बोलने के लिए उकसाते थे कि आप बोलिये किस बात का दबाव है आप पर।

गड़करी के इस बयान पर सोशल मीडिया पर बीजेपी को लेकर जमकर चुटकी ली जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने भी गड़करी के बयान पर अपने ट्वीटर पर लिखा है। “सही फ़रमाया आप ने ,जनता भी यही सोचती है कि सरकार ने लोगो के सपने और उनके भरोसे को अपने लोभ का शिकार बनाया”

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.