Published On : Sat, Dec 2nd, 2017

राहुल गांधी ने कसा PM मोदी पर तंज- प्रधानमंत्री जी, गुजरात के युवाओं ने क्या गलती की है?

Advertisement

गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि गुजरात में शिक्षा महंगी हो गई है और वहां सरकारी स्कूल-कॉलेज के जरिए शिक्षा का व्यापार हो रहा है।

बता दें कि राहुल गांधी आजकल सोशल मीडिया पर गुजरात में पिछले 22 सालों में क्या विकास हुआ उसको लेकर भाजपा को घेर रहे हैं।

शनिवार (2 दिसंबर) को राहुल ने लिखा कि प्रधानमंत्री जी- चौथा सवाल, सरकारी स्कूल-कॉलेज की कीमत पर किया शिक्षा का व्यापार, महंगी फीस से पड़ी हर छात्र पर मार, न्यू इंडिया का सपना कैसे होगा साकार? सरकारी शिक्षा पर खर्च में गुजरात देश में 26वें स्थान पर क्यों? युवाओं ने क्या गलती की है?

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.