Published On : Thu, Sep 29th, 2016

RSS मानहानि केस: बारपेटा कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, अदालत ने 50 हजार का बॉन्ड भरवाकर छोड़ा

Advertisement
Rahul Gandhi

File Pic

 

राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ बयान देने के मामले में गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी किसान यात्रा बीच में छोड़कर गुवाहाटी कोर्ट में पेश हुए. पेशी के बाद कोर्ट ने कांग्रेस उपाध्यक्ष को 50 हजार रुपये का बॉन्ड भरने का आदेश दिया है. आरएसएस मानहानि मामले पर राहुल गांधी ने कहा, ‘मुझे गरीबों और जरूरतमंद लोगों से दूर करने के लिए ये केस दायर किया गया है. मेरी लड़ाई किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों और गरीबों के लिए है, जो आगे भी जारी रहेगी.’

‘आरएसएस विचारधारा के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई’
राहुल गांधी ने कहा, ‘आरएसएस और ऐसी कोई दूसरी संस्था जो देश को बांटने का काम करती है, उनकी विचारधारा के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी. मैं इन केसों से डरा हुआ बिल्कुल भी नहीं हूं. मैं खुश हूं. उन्हें मेरे खिलाफ जितना चाहे केस दर्ज कराने दो. मैं देश की एकता के लिए लड़ाई जारी रखूंगा’

Gold Rate
Aug 8 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

क्या है मामला?
आरएसएस के स्वयंसेवी अंजन बोरा ने राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर आरएसएस की इमेज खराब करने के लिए मानहानि का केस दर्ज कराया है. उनका आरोप है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मीडिया के सामने कहा था कि उन्हें पिछले साल दिसंबर में आरएसएस सदस्यों ने ‘बारपेटा सत्र’ में दाखिल नहीं होने दिया, जबकि, राहुल पिछले साल 12 दिसंबर को 16 वीं सदी के बारपेटा सत्र का दौरा करने वाले थे, लेकिन उन्होंने सत्र में शामिल न होने का निर्णय लिया और इसके बदले उन्होंने बारपेटा शहर में एक रैली में हिस्सा लिया.

बोरा ने बताया कि आरएसएस सत्र का संचालन नहीं करता, इसलिए वह उन्हें रोक नहीं सकता था. कांग्रेस उपाध्यक्ष के बयान से सत्र की प्रतिष्‍ठा को भी धक्‍का पहुंचा. इसलिए उन्‍होंने राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

Advertisement
Advertisement
जपतलाई आश्रमशाला में सर्पदंश से तीन छात्राओं की मौत #gadchiroli #nagpurnews #vidarbhanews #vidarbha

जपतलाई आश्रमशाला में सर्पदंश से तीन छात्राओं की मौत #gadchiroli #nagpurnews #vidarbhanews...

नवी मुंबई में पानी कटौती के खिलाफ मनसे आंदोलन #maharashtranews #navimumbai #newsupdate #maharashtra

नवी मुंबई में पानी कटौती के खिलाफ मनसे आंदोलन #maharashtranews #navimumbai #newsupdate...

आंगनवाड़ी भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े #vidarbhanews #chandrpur #newsupdate #vidarbha #news

आंगनवाड़ी भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े #vidarbhanews #chandrpur #newsupdate #vidarbha...

गलती मान लें, वरना पार्टी खत्म होगी : जरांगे #maharashtranews #sangali #newsupdate #maharashtra

गलती मान लें, वरना पार्टी खत्म होगी : जरांगे #maharashtranews #sangali #newsupdate...

वाशी में सड़क पर गिरी भारी क्रेन! ट्रक चकनाचूर #Crane #CraneCollapse #Accident #maharashtranews

वाशी में सड़क पर गिरी भारी क्रेन! ट्रक चकनाचूर #Crane #CraneCollapse #Accident...

कल्याण स्टेशन परिसर में भटके श्वानों का कहर #maharashtranews #kalyan #DogAttack #StrayDogs #DogBite

कल्याण स्टेशन परिसर में भटके श्वानों का कहर #maharashtranews #kalyan #DogAttack #StrayDogs...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges