Published On : Tue, Jun 12th, 2018

राहुल गांधी आज होंगे भिवंडी अदालत में पेश

Advertisement

मुबंई: महात्मा गांधी की हत्या में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की कथित ‘संलिप्तता’ के आरोप से जुड़े अदालती मामले में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र के भिवंडी में मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होंगे। इसके लिए वह सुबह ही मुबंई पहुंच गए हैं और मुंबई एयरपोर्ट पर उनके पार्टी के नेता संजय निरूपम ने मुलाकात की।

राहुल गांधी की ओर से पेश भिवंडी के फौजदारी वकील नारायण अय्यर के अनुसार, अदालत 2014 के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ आरोप तय कर सकती है। मानहानि मामला छह मार्च 2014 को एक चुनावी रैली में राहुल गांधी के कथित बयान से जुड़ा है, जिसमें आरएसएस को महात्मा गांधी की हत्या से जोड़ा गया था।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पिछले सप्ताह मुंबई कांग्रेस प्रमुख संजय निरूपम ने कहा था कि राहुल गांधी दिन में करीब 11 बजे यहां पास की भिवंडी अदालत में पेश होंगे। दो मई को अदालत ने गांधी से 12 जून को उसके सामने पेश होने को कहा था। आरएसएस के एक स्थानीय कार्यकर्ता राजेश कुंते ने यह मामला दर्ज कराया था। इधर, बताया जा रहा है कि राहुल गांधी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होने के बाद मुंबई में पार्टी से जुड़े कुछ कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे, जहां वे आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति बना सकते हैं।

ऐसी भी खबरें हैं कि गांधी राकांपा नेता शरद पवार से भी मुलाकात कर सकते हैं, लेकिन कांग्रेस महासचिव और पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी मोहन प्रकाश ने इससे इनकार किया। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के आधिकारिक कार्यक्रम में पवार से मुलाकात शामिल नहीं है। कांग्रेस की ओर से गांधी केमहाराष्ट्र दौरे को लेकर जो ब्योरा जारी किया गया है उसके मुताबिक वह सुबह 11 बजे भिवंडी की अदालत पहुंचेंगे।

Advertisement

गांधी शाम चार बजे मुंबई के गोरेगांव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पार्टी के नगर सेवकों से संवाद करेंगे।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges