ट्वीटर पर गाँधी के कथन को किया कोट

नागपुर: वतमाल वन क्षेत्र में शुक्रवार को आदमखोर बाघिन अवनि को वन विभाग द्वारा मारे जाने की घटना अब राजनीतिक रंग लेती जा रही है। केंद्रीय मंत्री मेनिका गाँधी द्वारा महाराष्ट्र सरकार पर सवाल उठाये जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने भी सरकार की आलोचना की है।
राहुल ने अपने ट्वीटर मीडिया हैंडल पर महात्मा गांधी के विचार को लिखते हुए महाराष्ट्र सरकार का विरोध किया है। उन्होंने महात्मा के कथन को कोट करते हुए लिखा, ‘किसी देश की महानता इस बात से मापी जाती है कि वह जानवरों के साथ किस प्रकार व्यवहार करता है- महात्मा गांधी’
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अवनि को मारने का विरोध किया है। महाराष्ट्र के यवतमाल वन क्षेत्र में शुक्रवार को आदमखोर बाघिन अवनि को गोली मार दी गई थी। अवनि पर करीब 14 लोगों को मारने का आरोप है।
इसके बाद से वन विभाग पर ‘सेव टाइगर’ जैसे बाघों के संरक्षण प्रोजेक्ट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहुल से पहले केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी ने भी सरकार की आलोचना की थी। मेनका ने बाघिन अवनि की हत्या को पूरी तरह से अवैध ठहराया है। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि वन विभाग के अधिकारी बाघिन को बेहोश करने और पकड़ने में सक्षम हैं, फिर भी शूटर शाफत अली खान ने महाराष्ट्र के वन मंत्री के आदेश पर उसे मार डाला। मेनका ने कहा कि वह इस मामले में सख्त कार्रवाई करवाकर ही दम लेंगी। यह एक आपराधिक घटना है।
मेनका गाँधी की आलोचना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहाँ है कि बाघिन को मारने का गुस्सा देश में है। मगर यवतमाल में जिस क्षेत्र में अवनि का आतंक था वहाँ के लोगो ने फटाके फोड़ कर ख़ुशी मनाई है। उन्होंने कहाँ कि बाघिन का मारा जाना दुखद घटना है जिसकी ख़ुशी नहीं मनाई जा सकती। बाघिन के हमले के बाद उसे गोली मारी गई ऐसी जानकारी भी सामने आ रही है। मगर हकीकत जाँच के बाद भी सामने आयेगी। मेनका गाँधी प्राणी प्रेमी है कई बार उन्होंने मुझे ख़ुद फोन कर वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए चर्चा की है।
गौरतलब हो की अवनि को मारने के लिए वन विभाग ने एक अभियान चलाया गया था, जिसमें कई शार्प शूटर्स बुलाए गए थे। अवनि को मारने के लिए वन विभाग ने करीब 100 लोगों की टीम की तैनाती की थी। इसके अलावा 100 कैमरे, ड्रोन और कई कुत्तों की भी मिशन पर लगाया गया था। 6 साल की इस बाघिन के दो बच्चे थे। शुक्रवार को वन विभाग के सरंक्षण में चल रहे इस अभियान में अवनि को मार दिया गया था।
Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk...
nagpur student protest delhi lathi charge
प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...
चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery
लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...
कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...




