नागपुर: केंद्र सरकार द्वारा राफेल लड़ाकू विमान ख़रीदी में घोटाले का आरोप लगते हुए कांग्रेस ने सोमवार को फिर एक बार नागपुर में प्रदर्शन किया। बीजेपी सरकार द्वारा ख़रीदे गए राफेल विमान पर कांग्रेस महाघोटाले का आरोप लगा रही है। इसे लेकर देश भर में पार्टी लगातार प्रदर्शन भी कर रही है।
सोमवार को शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे के नेतृत्व में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पार्टी ने इस मामले की जाँच की माँग की है।
जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर पार्टी कार्यकर्ता काफ़ी देर तक जमे रहे ज़मीन के नीचे बैठकर और हाँथो में तख्तियाँ लेकर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता शामिल हुए।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate








