Published On : Thu, Aug 9th, 2018

Video : राधे मां कर रही हैं एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू,आ गया है ‘राह दे मां’ का ट्रेलर

Advertisement

खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करने जा रही हैं. राधे मां वेब सीरीज ‘राह दे मां’ से एक्टिंग डेब्यू करने रही हैं. हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है. इस सीरीज के जरिए राधे मां के भक्तों की कहानी बताई जाएगी. इस वेब सीरीज में राधे मां अपना ही किरदार निभाती नजर आएंगी.

पिछले कुछ समय से राधे मां को लेकर कई तरह के विवाद सामने आए जिसके बाद एक्टिंग के इस कदम को राधे मां के द्वारा अपनी छवि सुधारने का प्रयास करने के तौर पर देखा जा रहा है. इस वेब सीरीज में वो भक्त भी नजर आएंगे जो हर समय उनके साथ रहते हैं. इस वेब सीरीज के प्रोड्यूसर रम्मन हांडा हैं. इसमें राधे मां का मतलब भी बताया गया है. शो की शूटिंग राधे मां के भव्य बंगले पर ही हुई है.

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बता दें कि विवादित राधे मां का जन्म पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक सिख परिवार में हुआ है.पंजाब में ही इनकी शादी भी हुई लेकिन कुछ दिनों बाद इन्होंने अध्यात्मिक जीवन अपना लिया और मुंबई आ गईं. राधे मां की इस वेब सीरीज के लिए चार पोस्टर जारी किए गए हैं जिसमें चारों के अलग-अलग मतलब हैं. हालांकि फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि ये शो कब से शुरू होगा.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.