Published On : Tue, Oct 16th, 2018

‘गोपाल मारो पारणिये झूले रे…’ पर झूमे भक्त

Advertisement

श्री नवरात्र महोत्सव मंडल, क्वेटा काॅलोनी में लग रहा भक्तों का तांता

नागपुर: श्री नवरात्र महोत्सव मंडल, क्वेटा काॅलोनी, लकड़गंज के तत्वावधान में 44 वां रास गरबा महोत्सव बडे़ ही धूमधाम व उत्साह से मनाया जा रहा है। यहां प्रतिदिन एक से बढ़कर एक गरबा ग्रुप व सैकड़ों भक्तगण माता रानी के समक्ष गुजराती रास गरबा कर अपनी भक्ति प्रकट कर रहे हैं। वहीं मैया का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिये एसीपी मुंडे, गिरीश व्यास, नगरसेवक मनोज चाफले, वंदना यंगतवार, शेखर सोनी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

आज माता रानी की प्रथम आरती चेतन सांवल परिवार, सुनील हजारे परिवार, रामेश्वर अग्रवाल परिवार, विनु व्यास परिवार, प्रकाश मोतियानी परिवार, श्री नवरात्र दवाखाने के डा. सुरेखा साठवने, डा.स्मिता ढोबड़े, पूजा केशरवानी , पराग कुलकर्णी पूनम हुडिया ने की। प्रतिदिन बाल गायक सांची पुरोहित, कुंजल हुड़िया, एक से बढ़कर एक गुजराती गरबा गीत बच्चों के गरबे के लिये प्रस्तुत कर रहे हैं। वहीं मधु भाई रायठट्ठा, जेनी भट, प्रणय गूथे, आकांशा नागरकर बड़ों के गरबे को आवाज दे रहे हैं। वीएनवी म्यूजिक ग्रुप के विश्वजीत पासेकर के मार्गदर्शन में गुजरती गीतों की जोरदार प्रस्तुति कर रहे हैं।

आज ‘गोपाल मारो पारणिये झूले रे…’, ‘जा जा जा जारे काड़ा कानुड़ा….’, ‘काली काली घेली तारी माया ना लगाड़….’ ने समां बांध दिया। महाअष्टमी बुधवार 17 अक्तूबर को मनाई जाएगी। जिसके उपरांत दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन विजया दशमी गुरुवार 18 अक्तूबर को किया गया है। गुरुवार को ही सुबह 9 बजे होम हवन पूजन प्रारंभ होगा। जिसकी पूर्णाहुति दोपहर 1 बजे होगी । श्री माता जी के महाप्रसाद का आयोजन शुक्रवार 19 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से किया गया है।

Advertisement

सफलतार्थ अध्यक्ष मुकेश कामवानी, महासचिव प्रफुल्ल गणात्रा, सचिव आकाश आचार्य, उपाध्यक्ष रामराज नाडार, अल्केश सेलानी, हरि सारडा, कोषाध्यक्ष भरत सोनी, सहसचिव गिरीश मेहता, राजू आचार्य, चंद्रकांत नथवानी, सहकोषाध्यक्ष विजय नाग्रेचा, आनंद कारिया, धनराज पुरोहित, कार्यकारिणी सदस्य किरीट वखारिया, आशीष नेब, महेश कंधारी, सुनील अग्रवाल, किशन वर्मा, रोहित सेजपाल, अनिल अग्रवाल, दीपक कमवानी, मनोज असावा, धर्मेंद्र आचार्य, मनोनित सदस्य किरीट कारिया, सुरेश पटेल, अजय कामदार, डाॅ. नरेश नेब, सलाहकार समिति के राजेंद्र राठी, किशोर गणात्रा, विपिन वखारिया, प्रवीण दाठिया, विनोद नाग्रेचा, जमनादास कानाबार, राजू टांक, स्थायी आमंत्रित सदस्य जीतेंद्र लाल, किरीट कक्कड़, परेश मेहता, विवेक शुक्ला, भरत पुरोहित, रवि नाडार, राजू माहेश्वरी, सुनील हजारे, हंसमुख रायचड़ा, आशीष पलांदुरकर, सतीश गेदुरानी, जयेश रामखियानी, जयेश सेजपाल, गौरव बतरा, राधेश्याम चचड़ा, विराग जोशी, मनीष मनसाता, सुनील चचड़ा, अनिल मुनियाल, हर्षद लाखानी, भोला पटेल, मनीष हुडिया, विनय व्यास, निर्मल गुरिया, नितिन पारेख, गोपी वर्मा, भरत नाग्रेचा, करन वर्मा, राजकिशोर शाहू, चेतन सावला, दिनेश चचड़ा, प्रमोद हुडिया, संतोष शाहू, सागर वर्मा, राजेश डेगे अथक प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.