Published On : Wed, Jul 1st, 2020

वीडियो : 14 दिनों तक क्वारंटाइन करने के बाद भी बाहर निकलने में क्या परेशानी ?

Advertisement

एक पीड़ित ने किया प्रशासन से सवाल

नागपुर- नागपुर शहर के नारा क्षेत्र में रहनेवाले एक दंपत्ति कुछ दिन पहले मुंबई से नागपुर शहर पहुंचे थे. जिसके बाद उनकी पत्नी कोरोना -पॉजिटिव पायी गई. मेयो हॉस्पिटल में उनका इलाज किया गया. इस व्यक्ति के पुरे परिवार को बच्चे समेत पांचपावली के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया. 14 दिन में इनके सभी के तीनों रिपोर्ट नेगेटिव आए है. इन्हे रविवार को इनके घर भेज दिया गया है. यह क्वारंटाइन में रहकर आने के बाद भी इनके आसपड़ोस के लोगों ने पुलिस को शिकायत की है की यह लोग होम क्वारंटाइन किए जाने के बावजूद भी बाहर निकल रहे है. जिसके बाद इस परिवार को पता चला की उनके घर आज पुलिस आनेवाली है.

इस बात को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है. उनका कहना है की जब वे 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रहकर आये है और उनके परिजनों की सभी तीनो रिपोर्ट नेगेटिव आयी है. तो उन्हें बाहर निकलने से आसपड़ोस को क्या तकलीफ है. उनका कहना है घर में जरुरत का सामान जैसे राशन, दवाई के लिए उन्हें बाहर निकलना ही पड़ता है. उन्होंने वीडियो के माध्यम से प्रशासन से यह सवाल किया है की अगर हमें अब भी क्वारंटाइन रहना है तो उनके घर के बाहर एक व्यक्ति को रखा जाए, जो इन्हे राशन और अन्य सामान लाकर दे. उन्होंने प्रशासन पर अपनी नाराजगी व्यक्ति की है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.