
पुसद (यवतमाल)। तहसील के रोहडा गांव में राज्य उत्पादन, यवतमाल दल ने तीन लोगों के मकानों में छापा मारकर 70 हजार की देसी-विदेशी शराब जब्त की है. यह घटना 25 मई की सुबह की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुसद तहसील के रोहडा में यवतमाल के उत्पादन शुल्क को अवैध शराब आपूर्ति की जानकारी मिली. उन्होंने अधीक्षक पराग नवलकर के मार्गदर्शन में सुबह 9 बजे रोहडा के शराब बिक्रेता रवींद्र शिवचरण जयसवाल, संतोष कमलनारायण जयसवाल, महादेव लक्ष्मण टोम्पे के मकान पर छापा मारकर अवैध रूप से रखी शराब जब्त कर ली. इसमें बड़े-बड़े ब्रांण्ड की विदेशी और देसी शराब मिली.
उक्त कार्रवाई रा.उ.शु निरीक्षक ए.बी. झाडे, के.जी. आखरे, यू.एन. शिरभाते, डि.ओ. कुटे, चिमटवार, राठोड, घाडगे, दहेलकर, मानकर, मनवर, महिला पुलिस रंजना सोयाम, प्रणाली कुंभारे आदि ने की.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...
मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...
नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews
नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...







