Published On : Wed, May 27th, 2015

पुसद : 70 हजार की देसी-विदेशी शराब जब्त, 3 गिरफ्तार

Advertisement


25 may pusad news 5
पुसद (यवतमाल)।
तहसील के रोहडा गांव में राज्य उत्पादन, यवतमाल दल ने तीन लोगों के मकानों में छापा मारकर 70 हजार की देसी-विदेशी शराब जब्त की है. यह घटना 25 मई की सुबह की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुसद तहसील के रोहडा में यवतमाल के उत्पादन शुल्क को अवैध शराब आपूर्ति की जानकारी मिली. उन्होंने अधीक्षक पराग नवलकर के मार्गदर्शन में सुबह 9 बजे रोहडा के शराब बिक्रेता रवींद्र शिवचरण जयसवाल, संतोष कमलनारायण जयसवाल, महादेव लक्ष्मण टोम्पे के मकान पर छापा मारकर अवैध रूप से रखी शराब जब्त कर ली. इसमें बड़े-बड़े ब्रांण्ड की विदेशी और देसी शराब मिली.

उक्त कार्रवाई रा.उ.शु निरीक्षक ए.बी. झाडे, के.जी. आखरे, यू.एन. शिरभाते, डि.ओ. कुटे, चिमटवार, राठोड, घाडगे, दहेलकर, मानकर, मनवर, महिला पुलिस रंजना सोयाम, प्रणाली कुंभारे आदि ने की.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.