Published On : Mon, Oct 5th, 2020

पूर्णिया में RJD के पूर्व नेता की हत्या मामले में तेजस्वी और तेजप्रताप समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज

Advertisement

बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को बड़ा झटका लगा है. आरजेडी के पूर्व नेता शक्ति मलिक की हत्या मामले में बिहार पुलिस ने रविवार को पार्टी के शीर्ष नेता तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और अनिल कुमार साधु समेत 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

परिवार की ओर से दर्ज बयान के आधार पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव, एससीएसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु पासवान, अररिया के आरजेडी नेता कालो पासवान समेत छह लोगों पर षड़यंत्र के तहत हत्या कराने का आरोप लगाते हुए केहट थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने एफआईआर फाइल करने की पुष्टि की है.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आरजेडी के अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के पूर्व सचिव शक्ति मलिक की रविवार सुबह अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतक शक्ति की पत्नी खुशबू देवी ने इस मामले में रविवार शाम तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और अनिल कुमार साधु समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. परिजनों का आरोप है कि ये लोग शक्ति को जान से मारने की धमकी देते थे.

3 लोगों ने घुसकर मारा
शक्ति मलिक की रविवार तड़के सुबह 3 नकाबपोश अपराधियों ने घर में घुस कर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी और फिर वहां से फरार हो गए. उस वक़्त घर में सिर्फ बच्चे और पत्नी के अलावा ड्राइवर ही था. आनन फानन में शक्ति को सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

शक्ति मलिक 2019 में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में शामिल हुए थे और उसके बाद उन्हें पार्टी के अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ का सचिव बनाया गया था.

तेजस्वी पर लगाए थे गंभीर आरोप
हालांकि पिछले दिनों शक्ति मलिक की ओर से तेजस्वी यादव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए थे. उन्होंने कहा था कि वह रानीगंज विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए जब तेजस्वी से मिले तो उन्होंने उनसे 50 लाख रुपये की मांग की. शक्ति ने यह भी आरोप लगाया कि तेजस्वी से मुलाकात के दौरान उन पर जातिसूचक टिप्पणी की गई.

शक्ति मालिक का पिछले दिनों एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह तेजस्वी यादव पर पैसे मांगने का आरोप लगाते नजर आ रहे थे. इस वायरल वीडियो में मलिक बता रहे थे कि वह किस तरीके से आरजेडी नेता अनिल कुमार साधु तेजस्वी से मिले थे और रानीगंज विधानसभा सीट से चुनाव के लिए टिकट की मांग की थी.

बिहार चुनाव के बीच शक्ति मलिक हत्याकांड में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी चल रही है. आरजेडी के शीर्ष नेता पर एफआईआर दर्ज होना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. (इनपुट रिपोर्ट- संतोष नायक)

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges