Published On : Thu, Aug 2nd, 2018

पुण्य प्रसून वाजपेई का ABP News से इस्तीफा

Advertisement

नागपुर टुडे को मिली जनकारी के अनुसार पुण्य प्रसून वाजपेई  ने अपना त्यागपत्र आज दे दिया है। सरकार के दबाव के चलते कई दिन से प्रसून का प्रोग्राम ‘मास्टरस्ट्रोक’ स्क्रीन पर बाधित किया जा रहा था। सैटेलाइट से गड़बड़ी पैदा की जा रही थी।

आज प्रसून दफ्तर आए ,अपना काम कर के चले जाएं। संभव है कि आज ही उनके शो का आखिरी दिन हो।

इससे पहले कल चैनल के प्रबंध संपादक मिलिंद खांडेकर ने इस्तीफा दिया था। प्रसून के अलावा अभिसार शर्मा को भी लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया है।

सरकार को रास न आने वाली खबरों के चलते ABP News में संपादकीय कत्लेआम मच चुका है। माना जा रहा है सरकार का अगला कोपभाजन कई और बड़े पत्रकार बन सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.