Published On : Fri, Dec 24th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

30 दिसंबर से पंजाबी प्रीमियर लीग क्रिकेट स्पर्धा

Advertisement

18 टीमें होंगी शामिल : विजेता को दी जाएगी ‘शुभारंभ इवेंट्स ट्रॉफी’

image description

नागपुर – हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंजाब सेवा समाज द्वारा बहुप्रतीक्षित ‘पंजाबी प्रीमियर लीग क्रिकेट स्पर्धा’ (पीपीएल) का आयोजन 30 दिसंबर 2021 से 2 जनवरी 2022 तक स्थानीय सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान (कच्छी विसा ग्राउंड), लकड़गंज में किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के संयोजक श्री विरेंद्र पुनियानी के अनुसार क्रिकेट स्पर्धा का यह 16वां वर्ष है। इस बार कुल 18 टीमों के 216 खिलाड़ी भाग लेंगे।

हाल ही में समाज बंधुओं की एक बैठक प्रीतम भवन, वर्धमान नगर में आयोजित की गई, जिसमें उक्त टीमों की घोषणा की गई। स्पर्धा में शामिल होने वाली टीमों में स्व. संतलाल झाम की ‘गुरुकुल इलेवन’, श्री तिलक अरोरा की ‘पर्व राइडर्स’, श्री रघुनंदन पुनियानी की ‘सतनाम इलेवन’, श्री हरविंदर पाहवा की ‘नागपुर स्ट्राइकर्स’, श्री ओमप्रकाश चचडा (वणी) की ‘चचड़ा वारियर्स’, श्री हर्ष मदान की ‘निर्मल रॉयल स्ट्राइकर्स’, श्री संजय खुराना की ‘संसार सुपर स्टार’, श्री शंकर कक्कड की ‘कक्कड़ स्टार्स’, श्री केवल गुगलानी की ‘नमन स्टार्स’, श्री अमित आर झाम की ‘कैडेन्स इलेवन’, श्री गौरव आनंद की ‘आनंद इलेवन’, श्री राहुल बत्रा की ‘राहुल सिरेमिक्स शमशेर्स’, डॉ. अमित मदान की ‘सूरज स्ट्राइकर्स’, श्री सनी पुनियानी की ‘स्टेटस सुपर स्टार’, श्री शिवम कुरडा की ‘जय माता दी वेस्ट-इंटीज’, श्री पंकज धवन की ‘क्रिएटिव होम्स’, श्री करण मलिक की ‘मलिक्स इलेवन’ तथा श्री रवि जुनेजा की टीम ‘साई वारियर्स’ का समावेश है।

स्पर्धा के संयोजक के अनुसार उक्त सभी मैचेस डे-नाइट, प्रात:7 से रात्रि 10 बजे तक होंगे एवं स्पर्धा के चारों दिन समाजबंधुओं के लिए अल्पाहार व भोजन की व्यवस्था रहेगी। ज्ञातव्य है कि इस वर्ष भी नागपुर के साथ ही बंगलुरू, जम्मू, ग्वालियर, वणी, पांढुरना, वर्धा, बैतूल, हिंगणघाट, सावनेर, पुलगांव, छिंदवाड़ा, सौंसर आदि के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। चारों दिन मैचेस का लाइव प्रसारण किया जाएगा। फाइनल में जीत दर्ज करने वाली विजेता टीम को ‘शुभारंभ इवेंट्स ट्रॉफी’ प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मैच के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम तथा बेहतर खेलने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्य ट्रॉफी के प्रायोजक श्री कपील अरोरा, उपविजेता ट्रॉफी के प्रायोजक श्री राजेश भाटिया परिवार, ‘मैन ऑफ द मैचेस’ ट्रॉफी के प्रायोजक श्री गिरधारी अरोरा, श्री जितेंद्र ग्रोवर एवं रिंकू वाधवा हैं।

इसी तरह ‘विशेष प्रायोजक’ रोकड़े ज्वेलर्स तथा अन्य प्रायोजकों में एविस फिटनेस स्टुडियो, सोया मिल्क, कैलिबर नोवा क्लासेस, गिरनार अर्बन को.ऑप.सोसाइटी, मनोज पावा एंड कंपनी, ओम साईं एजेंसी आदि का समावेश है। पुरस्कार वितरण समारोह मैच की समाप्ति अर्थात् 2 जनवरी को रात्रि 8 बजे स्पर्धा स्थल पर होगा।

Advertisement

उक्त आयोजन की सफलतार्थ पंजाब सेवा समाज के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश मदान, सचिव श्री तिलकराज शर्मा एवं उपाध्यक्ष श्री राकेश (कुक्कु) झाम के मार्गदर्शन में सर्वश्री सीए गोविंद बत्रा, विश्वास नागपाल, सीए गुलशन झाम, सीए प्रीतम बत्रा, हितेश हुडिया, अभिषेक सहानी, मनोज पावा, हरिओम (मिंटू) पुनियानी, हेमंत पुनियानी, अमरिश पुनियानी, भूप्पी मदान, ऋषि खुंगर, शुभम खुराना, मोहित बत्रा, जैकी गंगवानी, मयूर अरोरा, राजेश चचडा, ऋषभ हुडिया, जितेंद्र लांबा, पंकज गंगवानी, रोहित जुनेजा, पार्थ बत्रा, देव नागपाल, भरत अरोरा, नरेश बहल आदि प्रयासरत हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.