Published On : Sat, Mar 28th, 2020

कोरोना की लड़ाई में प्रत्येक नागरिक योद्धा – दुर्योधन

Advertisement

—दूरदर्शन में दोबारा महाभारत के प्रसारण पर पात्र दुर्योधन पुनीत इस्सर से ख़ास बातचीत

नागपुर – आखिरकार दर्शकों की ऐतिहासिक पौराणिक सीरियल ‘महाभारत’ के दोबारा प्रसारण की मांग पूरी हो गई है। दरअसल, सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने लोगों की बढ़ती मांग को देखते ही शुक्रवार शाम को यह निर्णय लिया है। 28 मार्च यानी शनिवार से डीडी भारती पर ‘महाभारत’ का प्रसारण किया । बता दें कि शुक्रवार की सुबह ही रामानंद सागर के मशहूर सीरियल ‘रामायण’ का दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित करने का निर्णय लिया गया था।

कोरोना बीमारी से लड़ना वर्तमान में महाभारत युद्ध जैसा है. इस युद्ध का योद्धा देश का प्रत्येक नागरिक है. युद्ध में श्री कृष्ण की भूमिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. यह कहना है तीन दशक पहले दूरदर्शन में प्रसारित किये गए महाभारत में दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले एक्टर पुनीत इस्सर का.

पुनीत इस्सर ने नागपुर टुडे से पूछे गए सवालों का विस्तार से जवाब दिया. पुनीत ने कहा की महाभारत में जो भूमिका दुर्योधन की थी वही भूमिका वर्तमान में कोरोना की है. महाभारत की लड़ाई अच्छाई और बुराई के बीच थी , जबकि कोरोना की लड़ाई जीवन मृत्यु का महासंग्राम है.

Advertisement

इस्सर का कहना है की प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करने पर इस युद्ध से जीता जा सकता है. यह पूछे जाने पर की इस सख्ती से गरीबों को रोजी रोटी का संकट आ गया है , पुनीत ने कहा कि आज बचत से चलने की जरुरत है हमें चार रोटी की जगह दो रोटी खाकर कुछ दिन खाकर निकालने पड़ेंगे , इसके बाद स्तिथि संभल जाएगी . जब पूछा गया की वर्तमान में यूएन में मोबाइल व टीवी का क्रेज अधिक है क्या अब भी महाभारत सीरियल लोगों को बंधे रख सकता है पुनीत ने कहा की लोग पुराने महाभारत को देखना पसंद करते है

…शामनन्द  तयडे 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.