Published On : Fri, Jun 15th, 2018

पुणे के अमोल काले ने रची थी गौरी लंकेश हत्याकांड की साजिश

Advertisement

वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या में पुणे निवासी अमोल काले ने अहम् भूमिका निभाई थी। विशेष जांच दल (एसआइटी) की जांच में यह बात सामने आई है। एसआइटी ने गुरुवार को चार और आरोपयिों को अदालत में पेश किया। स्थानीय प्रथम एसीएएम न्यायाधीश ने उन्हें 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वे सभी साहित्यकार के.एस भगवान की हत्या की साजिश रचने के मामले में भी शामिल थे। इस मामले की जांच में आरोपियों के लंकेश की हत्या में शामिल रहने की बात सामने आई। इनमें शामिल पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड़ निवासी अमोल काले की गौरी लंकेश की हत्या की साजिश रचने की अहम जानकारी उजागर हुई है।

14 दिनों की रिमांड पर भेजा
एसआइटी ने बीते दिन गौरी लंकेश हत्याकांड में प्रवीण, अमोल काले, अमित देगवेकर और मनोहर एड़वे को अदालत के सामने पेश किया और पूछताछ के लिए उनकी रिमांड की मांग की। अदालत ने उसे स्वीकार करते हुए 14 दिन की रिमांड मंजूर की। इस मामले में एसआइटी अब तक केटी नवीन कुमार, सुजीत कुमार, अमोल काले, अमित देगवेकर, मनोहर एड़वे और एक दिन पहले परशुराम वाघमारे को गिरफ्तार कर चुकी है। एसआइटी ने परशुराम की मां और अन्य रिश्तेदारों को भी पूछताछ के लिए बेंगलूरु आने का नोटिस दिया है। एसआईटी ने अमोल काले को 21 मई को दावणगेरे में साहित्यकार के.एस भगवान की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इंजीनियर है अमोल

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की साजिश पुणे के एक इंजीनियर ने रची थी। उसकी पहचान अमोल काले (37) के रूप में हुई है और एसआइटी ने उसे पिछले माह दावणगेरे में साहित्यकार के.एस भगवान की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला है कि अमोल काले समान विचारधारा वाले लोगों को एकजुट कर रहा था और दक्षिण पंथी विचारधारा का विरोध करने वालों की हत्या की साजिश रचता था। काले ने ही तीन दिन पहले गिरफ्तार किए गए परशुराम वाघमारे को महाराष्ट्र और कर्नाटक की सीमा पर गोली चलाने का प्रशिक्षण दिया था। अमित देगवेकर को छोड़ सभी आरोपियों को गौरी लंकेश की हत्या के बारे में पूरी जानकारी है।

Advertisement

सतारा और बेलगावी में बनाई योजना
एसआइटी के अनुसार, अमित ने गौरी लंकेश की हत्या के लिए सतारा और बेलगावी में कई जगहों पर योजना बनाई। वह नायांडहल्ली में एक किराए के मकान में रहा। उसने हत्या की योजना बनाने के बाद 3 सितंबर को परशुराम को बुलाया था। परशुराम को अन्ना नामक एक व्यक्ति साथ लेकर बेंगलूरु आया था। तीनों 5 सितंबर 2017 की शाम राज राजेश्वरी नगर स्थित गौरी लंकेश के निवास के पास पहुंचे और उसके आने की प्रतीक्षा करनेे लगे। फिर परशुराम ने गौरी पर गोलियां चलाईं। पहला गौरी निशाना चूक गया और गोली दीवार में लगी। परशुराम ने इसके बाद तीन और गोलियां गौरी लंकेश पर चलाईं। फिर वहां प्रतीक्षा कर रहे अमोल काले के साथ नायंडहल्ली चला गया। अगले दिन परशुराम को सिंदगी भेजा गया।

रहता था किराये पर
दो दिन बाद अमोल काले और अन्ना भी मकान खाली कर चले गए। अन्ना का अभी तक पता नहीं चला है।वारदात से पूर्व परशुराम कई दिनों तक सुंकदकट्टे में एक रीयल एस्टेट एजेंट सुरेश के किराए के मकान में रहता था। आरोपियों से जब्त मोबाइल फोन में सुरेश के नंबर का पता लगा था। एसआइटी ने इस नंबर पर सुरेश का पता लगाकर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। परशुराम की तस्वीर दिखाने पर सुरेश ने बताया कि वह किराए पर रहता था।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges