Published On : Mon, Aug 22nd, 2016

बैंक कर्मचारी स्वाति : मिलिए इस ‘मदर इंडिया’ से, बीमार बेटे को फर्श पर लिटाया और शुरू किया काम

Advertisement
123095-swati-700

Image Courtesy : Zee Media

पुणे की एक बैंक कर्मचारी की एक फेसबुक पोस्ट वायरल हुई है। स्वाति चितलकर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह अपने तीन साल के बेटे को फर्श पर लिटाकर काम करती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि स्वाति बुखार में तपते अपने बेटे को फर्श पर लिटाकर अपने बैंक का काम जारी रखा। अपने बच्चे की देखभाल करने के लिए उन्होंने छुट्टी नहीं ली।

स्वाति पुणे के सिंडिकेट बैंक में काम करती हैं। स्वाति ने 16 अगस्त को यह तस्वीर अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि
उनके बेटे को बुखार है लेकिन बैंक में लोन के कई काम को निपटाना जरूरी है इसलिए छुट्टी नहीं ले सकी। बेटे को साथ ले आई क्योंकि वह किसी और के साथ नहीं रह सकता था।

स्वाति ने संसद में सोने वाले नेताओं और सांसदों को संदेश देने के लिए यह तस्वीर पोस्ट की है।

स्वाति ने तस्वीर पोस्ट करने के साथ ही लिखा, ‘यह मेरा दिल फ्लोर पर पड़ा हुआ है। ये बुरी तरह से बीमार है। यह किसी और के साथ नहीं रह सकता। आधा दिन बीत चुका है, इस बीच मैं छुट्टी नहीं ले सकती। लोन के कई अर्जेंट मामले पेंडिंग पड़े हुए हैं। मैंने अपनी दोनों ड्यूटी को सही ढंग से निभाने के लिए अपने माइंड को मेकअप कर लिया है। इस तस्वीर के साथ मैं उन मंत्रियों को संदेश देना चाहती हूं जो असेंबली में सोते रहते हैं।’

स्वाति के इस पोस्ट के बाद उन नेताओं की आलोचना हो रही है जो संसद और विधानसभाओं में सोते रहते हैं।

Advertisement

आभार : ज़ी मीडिया

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.