Published On : Fri, Feb 15th, 2019

पुलवामा आतंकी हमले में नागपुर निवासी जवान भी शहीद, ग़म के सागर में डूबा परिवार

Advertisement

नागपुर: पुलवामा में हुए आतंकी हमले में हमारे देश के जवान शहीद हुए हैं. इस क्रूर घटना का सभी देश विरोध कर रहे हैं. पुलवामा में शहीद हुए जांबाज जवानों में से एक जाबाज संजय राजपूत जो मूल रूप से बुलढाणा जिले के निवासी है, परंतु वे अपने परिवार के साथ नागपुर के हिंगना स्थित सीआरपीएफ केम्प मे रहते थे. इस घटना के बाद न सिर्फ उनके परिवार, कॉलोनी बल्कि समूचे जिले मे शोक की लहर फैल गई है.

गम में डूबे उनके भाई ने कहा कि उनके भाई 115 बटालियन में थे. कल सुबह उससे संपर्क हुआ था. उसने बताया था कि वह जम्मू श्रीनगर हाइवे पर है. 3 बजे के बाद उनके भाई से उनका संपर्क टूट गया और रात को उसके शहीद होने की खबर आ गई. उन्होंने बताया कि उनके भाई का पार्थिव शरीर पालम हवाईअड्डे पर लाया जाएगा और उसके बाद रात को नागपुर पहुंचेगा. यहां से वे इसे अपने गांव लेकर जाएंगे. उन्होंने इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा की है और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.