
Pulwama Terrorist Attack:जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर और शाहरुख खान आदि बॉलीवुड हस्तियों ने कड़ी निंदा की है. 14 फरवरी को हुए इस हमले में कई जवान शहीद हो गए. बॉलीवुड सितारों ने इस हमले को ‘बर्बर’, ‘दुखद’ और ‘मानवता के खिलाफ जघन्य अपराध’ बताया है.
इसका असर सलमान की फिल्म भारत पर भी पड़ा है. दरअसल, इस बार ईद पर पाकिस्तान की ब्रॉडकास्टिंग टीम ने फैसला किया है कि ईद से पहले और उसके दो हफ्ते बाद तक किसी भारतीय फिल्म को रिलीज नहीं किया जाएगा. रिपोर्ट्स की माने तो पाकिस्तान में फवाद खान की फिल्म दि लीजेंड ऑफ मौला जट्ट के साथ सलमान की फिल्म की टक्कर होने वाली थी. जिसे देखते हुए इस बात का फैसला लिया गया.
बता दें कि ‘भारत’ 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी. सलमान खान की ये मूवी एक पीरियड फिल्म है जिसमें सलमान 7 अलग-अलग अवतारों में नजर आएंगे.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
रोहित पवार का आंदोलन केवल दिखावा ...#news #latestnews #maharashtra #maharashtranews
कबाड़ से छात्र ने बनाई अनोखी याइक ...#news #latestnews #maharashtranews #maharashtra
कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची ...#news #crime #latestnews #maharashtra #maharashtranews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
गोवंश तस्करी गिरोह पर पहली बार मकोका ...#crime #latestnews #nagpurnews #vidarbha #maharashtra







