Published On : Thu, Jul 6th, 2017

सभी पेट्रोल पंम्पो की ‘पल्सर चिप’ टटोली जाये – पीएसी

Advertisement

File Pic


नागपुर:
नागपुर जिले की भ्रष्टाचार विरोधी संस्था ‘पीपल अगेंस्ट करप्शन’ द्वारा आयोजित एक बैठक में अभी अभी उजागर हुए पेट्रोल पम्प पल्सर चिप द्वारा हो रही लूट को अविलंब रोकने की मांग सरकार से की गई.

संस्था के सुप्रीमो संजय अग्रवाल ने कहा कि डिस्पेसर यूनिट में लगी पल्सर चिप के माध्यम से कंट्रोल कार्ड में फेरफार कर पेट्रोल चोरी कर ग्राहकों को कम पेट्रोल व डीजल दिया जा रहा है. पेट्रोल व डीजल में एक लीटर के पीछे करीबन १०० मिली की चोरी की जाती है और ग्राहकों से पुरे पैसे वसूल किये जाते है.इस प्रकार पिछले कई वर्षो से यह गोरखधंधा चल रहा है.

उन्होंने इस बात को लेकर सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि, जब उत्तर प्रदेश में दो माह पहले ही इस तरह के घोटाले का पर्दाफाश हुआ, तभी सरकार ने इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया ? अतः इस लूट में शामिल पम्प संचालकों और अधिकारियो को इसे जारी रखने और कानून से बचे रहने का मौका मिलता गया.

श्री अग्रवाल ने सरकार से कहा के, अविलंब सभी पेट्रोल पम्पों की जाँच की जाये और जिन पेट्रोल पंप संचालकों ने डिस्पेसर बदले है, उनके पुराने डिस्पेंसरो की भी बारीकी से जाँच की जाये. यदि उसमें गड़बड़ी पाई जाये तो इस लूट से जो रकम संचालकों ने कमाई है, उसकी वसूली कर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जाये, साथ ही उनपर अपराधिक कार्रवाई करते हुए भारी अर्थदंड भी लगाया जाये.

उन्होंने इस बात पर भी हैरानी प्रकट की, के न तो अभी तक इस बारे में किसी भी दोषी की गिरफ़्तारी हुई है और न ही सम्बंधित मंत्री व विभाग की ओर से इस लूट को लेकर सरकारी तौर पर कोई बयान जारी किया गया है.

Advertisement

‘पीएसी’ की मांग का ‘मोदी फाउंडेशन ‘ ने भी सिरे से पूर्ण समर्थन किया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.