Published On : Thu, Apr 9th, 2020

गरीब, निर्धन की सेवा मे है पुलक मंच परिवार

Advertisement

नागपुर : देश को कोरोना वायरस ने चपेट मे लिया है. हमारे राज्य के साथ शहर भी अछुता नही है. देशभर मे जारी लॉकडाउन के बाद गरीब बेसहारा लोगों का जीना दुर्भर हो गया था. इन गरीब बेसहारा लोगों का दर्द देखकर भारत गौरव राष्ट्रसंत आचार्यश्री पुलकसागरजी गुरुदेव ने देश की सभी मंच शाखाओं को आवाज लगायी और सारे मंच दौड आये और तत्परता से सेवा मे लग गये. विपत्ती के समय पुलक मंच परिवार शाखा महावीर वार्ड नागपुर सेवा मे 14 दिनों से जुट गया है.

गत चौदह दिनो मे जानकारी जुटाकर 370 परिवारों को अनाज, किराना की किट बनाकर उनके घर तक मंच परिवार के सेवादुतों के माध्यम से पहुचाई. गत दस दिनो से रोजाना 300 लोगों को शुद्ध जैन भोजन जरूरतमंदों तक पहुचाया जा रहा है. भोजन वितरण मे नंदनवन पुलिस स्टेशन और सक्करदरा पुलिस स्टेशन के अलावा दक्षिण नागपुर अपराध शाखा के अंतर्गत अधिकारी-कर्मचारीयों का सहयोग मिल रहा है. पुलक मंच परिवार के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मनोज बंड के संकल्पना से इस योजना साकार किया है और समाज लोगों का सहयोग मिल रहा है. सोशल डिस्टन्सिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

मंच परिवार के सेवादूत का विशेष सहयोग मिल रहा है. मनीष मेहता व अमर स्वरूप परिवार साथ मे विशेष सहयोग दे रहे है.

शाखा अध्यक्ष शरद मचाले, अनंतकुमार शिवणकर, नरेश मचाले, प्रशांत सवाने, सुदर्शन भुसारी, मंगेश सव्वालाखे, संजय नखाते, अमोल भुसारी, राजेन्द्र नखाते, संदीप पोहरे, महेश सव्वालाखे, नीलेश विटालकर, मंगेश इंदाणे, सिद्धांत नखाते, राकेश पंडित, अतुल महात्मे, पराग पोहरे, विजय कापसे, चिन्मय महाजन, प्रवीण पोहरे आदि सेवादूत दिन रात कठीण परिश्रम कर रहे है

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.