Published On : Mon, Jul 26th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

पुलक जन चेतना मंच को पुलक छाया पुरस्कार

Advertisement

नागपुर : आर एम धारीवाल फाउंडेशन पुणे द्वारा अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच शाखा महावीर वार्ड नागपुर को पुलक छाया पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

पुरस्कार वितरण समारोह का रविवार को जिनशरणम तीर्थधाम उपलाट, जि. पालघर में आयोजन किया गया था. भारत गौरव राष्ट्रसंत आचार्यश्री पुलकसागरजी गुरूदेव के सानिध्य में हुए आयोजन में आर एम धारीवाल फाउंडेशन की उपाध्यक्षा शोभाताई धारीवाल के हस्ते अभिनंदन पत्र और इक्कावन हजार की राशी पुरस्कार में प्राप्त हुई. अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच नागपुर के प्रतिनिधी मनोज बंड, रमेश उदेपुरकर, नरेश मचाले, दिलीप सावलकर को पुरस्कार प्रदान किया गया.

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आचार्यश्री पुलकसागरजी गुरूदेव के 50 वे स्वर्णिम जन्मोत्सव पर नव संकल्प, नई सोच, नई उमंग के साथ पूर्णतः आशावादी हो प्रकृति संतुलन, संरक्षण, संवर्धन एवं जीवन सृजन के रूप में सहायक सिद्ध हुए हैं. संपूर्ण भारत वर्ष में व्याप्त पुलक मंच परिवार की शाखाओं में महावीर वार्ड शाखा ने इस प्रतिस्पर्धा आयोजन 75 वृक्ष लगाकर श्रेष्ठ वृक्ष मित्र बनकर अपनी प्रतिष्ठा बढाई हैं. पुलक जन चेतना मंच शाखा महावीर वार्ड नागपुर ने गत वर्ष 2020 में वृक्षारोपण की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. पुरस्कार में मिली राशी जिनशरणम छात्रावास के बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए समर्पित की गई.

आचार्यश्री पुलकसागरजी गुरूदेव ने वृक्ष से बडा कोई मित्र हो ही नहीं सकता. शोभाताई ने पुलक मंच को जोडने का प्रयास किया और इस अभियान को जोडा. वृक्षारोपण की इस मुहिम से हमारा भारत हरा भरा होगा, ऑक्सीजन हमें मिलता रहेगा. इस अभियान में हिस्सा लेनेवाले पुलक मंच के सभी सदस्यों को बधाई देता हूं और आशीर्वाद देता हूं.

Advertisement

कार्यक्रम में पुलक जन चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फांदोत, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप जैन, अजय जैन ग्वालियर आदि उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.