नागपुर: पूज्य सिंधी पंचायत महिला मंडल आमला की तरफ से नेत्र जांच शिबिर का आयोजन किया गया था. यह आयोजन श्री उदासी दरबार में रखा गया था. इसे सफल बनाने में धंतोली के कानंटा केयर हॉस्पिटल ने मदद की. नागपुर टीम द्वारा आयोजित इस शिबिर का लाभ सिंधी समाज व अन्य समाज के नागरिकों ने लिया. इस आयोजन में 98 लोगों ने हिस्सा लिया.
इस दौरान हॉस्पिटल टीम के प्रमुख ललित टावरी को सभी ने धन्यवाद दिया. महिला मंडल की अध्यक्ष डॉ. पुष्पा उदासी, विनीता चैनानी, संगीता मंगरानी, पूजा शर्मा, लता भाग्य, कांता रे, तानी मधु आहूजा, मानसी जेठानी, भारती बाल व अन्य मौजूद थे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मनीषा बेलानी और भाजपा व्यापारी आघाडी के कोषाध्यक्ष विनोद जेठानी ने सभी को धन्यवाद दिया.
कांग्रेस नगरसेवक के घर आधी रात फायरिंग
ASTRO BUZZ | Weekly Talk – Episode 3 | 23–29 August Predictions
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
चीनी की महंगाई पर अनोखा आंदोलन! पेट्रोल पंप पर बांटी चीनी #SugarPrice...
चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! #sugarprices #SugarHoarding #MaharashtraNews #newsupdate
कामठी में बंद घर पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर गहने-नकदी साफ...




