Published On : Thu, Jul 6th, 2017

पुज्यासिंधी पंचायत महिला मंडल की कार्यकारिणी समारोह का सात जुलाई को होगा आयोजन

Advertisement

Sindhi
नागपुर: 
पूज्य सिंधी पंचायत खामला द्वारा आयोजित पुज्यासिंधी पंचायत महिला मंडल की ओर से कार्यकारिणी समारोह का आयोजन किया गया है. कार्यकारिणी पद ग्रहण समारोह शुक्रवार 7 जुलाई को शाम 7 बजे खामला के सिंधी कॉलोनी स्थित गुरुसंगत दरबार में किया जा रहा है. इस कार्यक्रम की उद्घाटक नंदा जिचकार रहेंगी तो वही कार्यक्रम नागपुर शहर की युवामोर्चा की अध्यक्षा शिवानी दानी की अध्यक्षता में संपन्न होगा.

कार्यक्रम में नागपुर महानगर पालिका के सत्तापक्ष नेता संदीप जोशी, मुख्यमंत्री सचिवालय की आयुक्त आशा पठान, लक्ष्मीनगर झोन के सभापति प्रकाश भोयर, नगरसेविका पल्लवी शामकुले, नगरसेवक लहुकुमार बेह्ते, मिनाक्षी तेलगोटे, किशोर वानखेड़े मौजूद रहेंगे. समिति की ओर से पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष नारायण आहूजा प्रमुखता से इस दौरान उपस्थित रहेंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन विनोद जेठानी की ओर से किया जा रहा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.