Published On : Mon, May 20th, 2019

शिवसेना पूर्व नागपूर द्वारा त्रिदिवसीय यज्ञ का हुआ शुभारंभ

Advertisement

नागपूर: शिवसेना-भाजपा महायुती नागपूर लोकसभा के उम्मेदवार नीतिनजी गडकरी को भारी मतों से विजय प्राप्त हो इसके लिए सूर्यनगर दुर्गा माता मंदिर में ग्यारह प्रकांड विद्वान पंडितों द्वारा त्रिदिवसीय नवचंडी यज्ञ की शुरुआत हुई|

नागपूर शिवसेना उपजिल्हाप्रमुख रविनीश पाण्डेय के मार्गदर्शन में विधानसभा संघठक पूर्व नागपूर यशवंत गुड्डू रहांगडाले के हाथों शिवसेना पदाधिकारियों ने नितिन गडकरी की फोटो को सामने रखकर संकल्प लेकर यज्ञ की शुरुआत किया|

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभाग प्रमुख योगेश न्यायखोर, उपविभाग प्रमुख सजंय राऊत, कार्यालय प्रमुख समित कपाटे, उपविभाग प्रमुख राजेश सरोदे,उपविभाग प्रमुख अमोल निंबाळकर,उपविभाग प्रमुख देवेंद्र माहुरकर,प्रभाग प्रमुख कृष्णा चावके, प्रभाग प्रमुख सोनू मिश्रा ,प्रभाग प्रमुख रूपेश बागडे,शिवानंद मौर्या एवं समस्त शिवसैनिक उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.