उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपूर शहर पुलिस द्वारा ‘पुलिस दीदी’ उपक्रम के तहत बनाई वीडियो श्रृंखला का प्रकाशन किया। सोमवार को देवगिरि, नागपूर में संपन्न हुए प्रकाशन समारोह में पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त अस्वति दोरजे, शहर पुलिस के आला अफ़सर तथा इस वीडियो श्रृंखला का निर्माण करने वाले स्वयंसेवी संगठन प्रकृति के प्रतिनिधि मौजूद थे।
शहर पुलिस की पहल ‘पुलिस दीदी’ के तहत पुलिसकर्मी शहर की स्कूलों में संगोष्ठियों का आयोजन करते हैं। यौन अपराध, शोषण तथा सुरक्षा आदि विषयों पर पुलिसकर्मी छात्राओं, शिक्षकों तथा अभिभावकों से खुला संवाद करते हैं। इसी पहल का अगला कदम ये वीडियो श्रृंखला है जो किशोरों में जागरूकता बढ़ाएगी।
” इस श्रृंखला के वीडियो केवल जानकारी ही नहीं देंगे बल्कि स्कूली छात्र-छात्राओं के अंतर्मन को छुएंगे। सामाजिक समस्याओं को जन सहभागिता से ही हल किया जा सकता है, ऐसा नागपुर पुलिस का विश्वास है। मानव तस्करी के समूल नाश के प्रति पुलिस प्रतिबद्ध है , आवश्यक सभी कदम उठाए जायेंगे।” संयुक्त पुलिस आयुक्त अस्वति दोरजे ने कहा।
ये वीडियो स्कूलों, कॉलेजों और सोशल मिडिया के माध्यम से प्रसारित किए जायेंगे। ” महिलाओं, बच्चों समेत सभी के लिए सुरक्षित हो ऐसे सामाजिक परिवेश के निर्माण में जनजागरण की दरकार होती है। नागरिक जानकार और सज़ग होंगे तभी अपराध टाला जा सकेगा। “, पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा ने कहा।
शहर पुलिस का प्रयास है की बच्चों और अभिभावकों में खुला और स्वस्थ संवाद हो। पुलिस दीदी संगोष्ठियों में छात्र – छात्राओं से नियमित रूबरू होने वाले पुलिसकर्मियों की राय है की नाबालिग लड़कियों के साथ होने वाले अपराधों की शिकायत करने में जो आनाकानी लोगों में दिखाई देती है वह बच्चों और अभिभावकों के बीच स्वस्थ संवाद के द्वारा ही मिटेगी, प्रकृति संस्था के प्रवक्ता ने वीडियो श्रृंखला पृष्ठभूमि बताई।
मोबाईल और सोशल मिडिया का इस्तेमाल लड़कपन की उम्र से कर रहे स्कूली बच्चे साइबर अपराधों के आसान शिकार हो रहे हैं। यह नई वीडियो श्रृंखला किशोरों को सोशल मिडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और साइबर अपराधों से बचने के गुर भी सिखाएगी।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 6 JULY 2026 #newsupdate...
मिसिंग लिंक की बदहाली पर तीखा हमला #maharashtranews #newsupdate #politicsnews #latestnews
आमगांव में घरों में घुसा बारिश का पानी #maharashtranews #barish #mansoon #nuksan
सीबीजी गैस पर वाहन चालकों का विरोध #maharashtranews #andolan #cnggas #wardhanews #newsupdate





