Published On : Wed, Mar 25th, 2015

सावनेर : लोकनिर्माण कार्य विभाग की मनमानी

Advertisement


उपविभागीय अभियंता महेंद्रे की विकास काम में मनमानी 

पालिका पदाधिकारियों की जांच की मांग

Cement Road in saoner  (2)
सावनेर (नागपुर)। यहां के लोकनिर्माण कार्य विभाग के अभियंता एस.वाय. मेहेंद्रे सावनेर पालिका को विश्वास में न लेते हुए राजकीय दबाव में मनमानी कार्य किया है. ऐसे गैर बर्ताव करने से सावनेर पालिका के पदाधिकारियों ने जांच की मांग की है.

सावनेर शहर नगरपालिका की ओर से केंद्र सरकार के यु.आय.डी.एस.एस.एम.टी योजना के अंतर्गत सिमेंट सड़क और गटर का निर्माणकार्य अनेक जगह शुरू है. उक्त सड़क और गटर के कार्य लोकनिर्माण कार्य विभाग की देखरेख में और नियंत्रण में करने का पालिका ने तय किया. सावनेर निर्माणकार्य उपविभागीय अभियंता एस.वाय. महेंद्रे की देखरेख में शुरू है. करीब सतरा करोड़ रूपए का टेंडर मंजुर हुआ. यह काम ठक्कर कंस्ट्रक्शन कंपनी ने लिया. पालिका ने निवादा रकम का पांच प्रतिशत भरके नियंत्रण और सुपरविजन के लिए लोकनिर्माण कार्य विभाग को दिया है.

एस.वाय. महेंद्रे ने पालिका को विश्वास में न लेते हुए अंदाज पत्रक के अनुसार कार्य न करते हुए अपनी मर्जी से काम में बदलाव किया. कॉन्ट्रैक्टर से मिलकर काम में गैर बर्ताव करने का आरोप भाजपा के नगरपालिका बांधकाम सभापति रविंद्र ठाकुर ने लगाकर बताया कि, महेंद्रे ने अतिक्रमण बचाने के लिए नदी पर पल पुल के काम में बदलाव किया. वार्ड नं. 8 की आरमशीन का अतिक्रमण बचाने के लिए सड़क का काम बंद किया. लिलाश्री लॉन के समीप सिमेंट रोड का सरफेस का काम कॉन्ट्रैक्टर ने सही ढंग से किया नही जिसकी ओर ध्यान नही दिया गया, होली चौक के सार्वजनिक शौचालय तोड़ने के हेतु से नाली के अलाइनमेंट में जान भुजकर बदलाव किया गया, महाजन ले-ऑऊट के सडकों के निचे डाली पाईप लाइन मिट्टी और पत्थर से बुझाई, राजकीय दबाव में अवधुतवाडी के सड़क का काम आधा अधुरा छोडा गया, बांद्रे बिल्डिंग के समीप गिट्टी डालकर काम अधुरा छोडा गया.

डा. सोनेकर के घर के पास सड़क के काम में बदलाव करके सड़क सेंटर में न लेते हुए बाजु से करने की तैयारी में है, पुल के कार्य संबंधी रामराव मोवाडे, नगरसेवक ने मई 2014 में की शिकायत की ओर अनदेखी की, पालिका को प्राधान्य न देते हुए अपनी मर्जी से काम करने की शिकायत दर्ज की. जिले के पालकमंत्री, मुख्य अभियंता, अधीक्षक अभियंता ने शिकायत कर शासन की निधी का गलत इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

Advertisement

Cement Road in saoner  (1)
दुसरी ओर अरविंद बैंक से रेलवे स्टेशन पर हुए सड़क के कार्य का केंबर (उतार) ठीक तरह से नही करने पर रोड पर पानी से भरे गढ्ढे तैयार होते है. आवागमन करनेवाले नागरिकों के ऊपर पानी उड़ने और गाडी स्लिप होने पर दुर्घटना की संभावना को इंकार नही किया जा सकता. इसी प्रकार कॉन्ट्रैक्टर ने नई सड़क का कार्य सही नही करने की शिकायत वार्ड नं. 2 के नगरसेवक एड. अरविंद लोधी ने की है. अचानक बंद किये काम की ओर नागरिकों की शिकायत प्राप्त होकर रोष बढ़ने का पात्र खुद नगराध्यक्ष ने 16 मार्च को दिया. लेकिन उन्होंने इसकी ओर अनदेखी की. शुरू कार्य में अनेक अनियमितता होने से कितने पत्र मुख्याधिकारी ने भी दिए है, जिससे उपविभागीय अभियंता पर कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है. पालिका के पदाधिकारियों ने की शिकायत पर क्या कार्रवाई होती है इसकी ओर सावनेर वासियों का ध्यान लगा पड़ा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.