Published On : Wed, Jan 18th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

सर्वर डाउन से जनता परेशान

Advertisement

नागपुर: पिछले तीन दिनों से लगातार नागपुर वासियों को मिलने वाले सस्ते राशन से वांछित होना पड़ रहा है, सर्वर पूर्ण रूप से ठप पड़ा होने के कारण गरीबों को मिलने वाली इस सहूलियत से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिला ग्राहक उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य मोहम्मद शाहिद शरीफ ने लोगों की शिकायत मिलने के पश्चात प्रशासन से मांग की है की वे इस मामले में तत्काल कोई कदम उठाए,और सर्वर डाउन की इस समस्या से लोगों को छुटकारा दिलवाए।

श्री शरीफ ने कहा कि दूर दराज से गरीब लोग,प्रशासन द्वारा संचालित होने वाली इस योजना का लाभ उठाने के लिए आते है,लेकिन जब उन्हें अनाज नहीं मिलता है,तो वे लोग निराश होकर लौट जाते है।

इस लिए इस मामले को अविलंब दुरुस्त किया जाना चाहिए ।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.