Published On : Thu, May 23rd, 2019

विकास के लिए देश की जनता ने फिर से एक बार अवसर दिया- नितिन गडकरी

Advertisement

नागपुर: लोकसभा में अपनी जीत पर नागपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा की जीत पर सभी देशवासियों को धन्यवाद दिया है. गडकरी ने रामनगर स्थित उनके आवास पर पत्र परिषद् का आयोजन किया था. जहां वे बोल रहे थे. गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस अभूतपूर्व जीत पर देश को लोगों को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि विकास के लिए देश की जनता ने फिर से एक बार यह अवसर दिया है, जो 50 सालों में काम नहीं हुआ वह काम पिछले 5 वर्षों में करने का काम भाजपा ने किया है. आनेवाले दिनों में भारत दुनिया की आर्थिक ताकत बनेगा और दुनिया में देश का नाम रोशन भी होगा. गरीब लोग, किसान, मजदूर के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं के कामों को और गति मिलेगी. उन्होंने नागपुर के लोगों को भी फिर से विश्वास करने के लिए धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय में अनेक मुद्दे सामने आते हैं. लोकतंत्र में जनता जो देती है उसे स्वीकारना पड़ता है. लोकतंत्र में एक पार्टी को बहुमत मिलता है तो वहीं दूसरी पार्टी को विपक्ष में बैठने का मौका मिलता है. उन्होंने भी कई वर्षों तक विपक्ष में बैठने की भूमिका निभाई है. सभी ने मिलकर लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहिए. लोकतंत्र का यह एक सबसे बड़ा उत्सव था.

Advertisement
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha #Amravati

रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews #nagpurnews

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews...

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above