Published On : Thu, Jun 21st, 2018

वायरल वीडियो : महिला से छेड़खानी करने पर जनता ने की पुलिस कॉन्स्टेबल की धुनाई

Advertisement

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं कल्याण रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के एक पुलिस कॉन्स्टेबल की उस वक्त बड़ी फजीहत हुई जब वह सरेआम महिला से छेड़छाड़ करते हुए कैमरे में कैद हो गया और फिर गुस्साई जनता ने गाली गलौज के साथ-साथ उस खूब थप्पड़ और चप्पल बरसाए। इस संबंध में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

इस पुलिस कॉन्स्टेबल की पहचान राजेश जहांगीर के रूप में की गई है. वायरल हो रहे इस वीडियो में यह पुलिस कॉन्स्टेबल रेलवे स्टेशन पर अपने बाजू में बैठी महिला को गलत तरीके से छूते हुए नजर आ रहा है. हालांकि वह इस बात से अनजान था कि उसकी यह हरकत कैमरे में शूट की जा रही है. जब इस महिला ने अपने पास की दूसरी महिला से उसकी शिकायत की तो फिर दूसरे यात्री भी इसमें कूद पड़े और उस पुलिस कांस्टेबल पर हाथ साफ कर लिया.

वीडियो में गुस्साई आवाजों में इस पुलिस कांस्टेबल को पुलिस में सौंपने की बात भी कही जा रही है. जब इस कॉन्स्टेबल ने भागने की कोशिश की तो कुछ यात्रियों ने उसे घेर लिया और फिर जमकर उसकी पिटाई हुई.

Advertisement

इस संबंध में सेंट्रल रेलवे के डिवीजनल कमिश्नर सचिन भलोदे ने कहा, “जब हमने यह वीडियो देखा तो हमने तुरंत इस कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया और उसके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए.” जब उनसे पूछा गया कि क्या इस कांस्टेबल के खिलाफ छेड़खानी की धारा लगेगी तो भलोदे ने कहा, “हमें इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वीडियो के आधार पर हम उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, यह कांस्टेबल नशे में धुत था और जब उसे रोका गया तो वह वहां से भाग गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.