Published On : Fri, Sep 25th, 2020

पं.दिनदयाल उपाध्याय के एकात्मवाद, अंत्योदय के प्रतिपूर्ती के प्रतिक है केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाये : दयाशंकर तिवारी

Advertisement

पंडितजी के जयंती उपलक्ष भा.ज.प. नागपूर महानगर का वेबिनार

नागपूर : “पंडित दिनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी से परिपूर्ण तथा राष्ट्रभक्ती से ओतप्रोत रहा I साम्यवाद तथा पुंजीवाद की जडो को उन्होने अंत्योदय तथा एकात्मवाद के जरीये उखाडने का काम पंडितजी ने किया . केंद्र सरकार का कृषि विधेयक पंडितजी के ही सोच की उपज है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृति में लाने का काम किया I उसी प्रकार केंद्र सरकार की जन-धन-योजना, उज्वला गॅस योजना तथा केवल सालाना रु.12/-में 2 लाख देनेवाली जीवनज्योती बिमा योजना आदी योजनाये पंडितजी के अंत्योदय की प्रतिपूर्ती करती है

देश के अंतिम व्यक्ती की उन्नती से ही राष्ट्र का समुचित विकास होगा I इसी विचारधारा को जनमन में स्थापित करने हेतू पंडितजी ने अपना संपूर्ण जीवन न्योछावर कर दिया I शायद इसिलीये वे जीवनभर अविवाहित रहे तथा कभी किसी सरकारी नोकरी के भ्रमजाल में नही अटके I ‘सादा जीवन उच्च विचार’ इस घोषवाक्य के द्योतक रहे पंडितजी को देश कभी भुला नही पायेगा I” उक्त विचार राष्ट्रपति पुरस्कार से सन्मानित विख्यात व्यक्ता तथा जेष्ठ नगरसेवक दयाशंकर तिवारी ने प्रकट किये I वे भा.ज.पा. के संस्थापक पंडित दिनदयाल उपाध्याय के 104 वि जयंती के उपलक्ष में भा.ज.पा. नागपूर महानगर की ओर से आयोजित ‘फेसबुक लाईव्ह’ वेबिनार कार्यक्रम में बोल रहे थे

वेबिनार का आयोजन पूर्व नागपूर के विधायक कृष्णा खोपडे इनके कार्यालय में किया गया थाI कार्यक्रम को फेसबुक लाईव्ह के माध्यम हजारो लोगो ने सुनाI कार्यक्रम की अध्यक्षता विदर्भ संगठन मंत्री डॉ.उपेंद्र कोठेकर ने की कार्यक्रम का प्रास्ताविक विधायक कृष्णा खोपडे तथा संचालन गिरीश देशमुख ने किया I मंच पर विधायक अनिल सोले, उपमहापौर मनिषा कोठे, सत्तापक्ष नेता संदीप जाधव, संगठन महामंत्री भोजराज डुंबे, नगरसेवक धर्मपाल मेश्राम उपस्थित थे I शहर अध्यक्ष व आमदार प्रविण दटके होम आयसोलेट होने के कारण उन्होने घर से ही फेसबुक के माध्यम से उपस्थिती दी

Advertisement

कार्यक्रम की सफलता हेतू मंडळ अध्यक्ष संजय अवचट, महामंत्री सेतराम सेलोकर, राजू गोतमारे, जे.पी.शर्मा, संपर्क प्रमुख सुनिल सूर्यवंशी, युवा अध्यक्ष सचिन करारे, अनिल कोडापे, राजेश ठाकूर, विशाल कोल्हापुरे, शरद पडोळे, विजय फडणवीस, सुधीर दुबे, अजय मरघडे, अनिकेत ठाकरे, महेश मानापुरे, सभी नगरसेवक, वार्ड अध्यक्ष, बूथप्रमुख व कार्यकर्ता आदी ने प्रयास किये .

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.