Published On : Wed, Apr 19th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

शुक्रवार,21अप्रैल को PRSI मनायेगा राष्ट्रीय जन संपर्क दिवस

Advertisement

पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) नागपुर चैप्टर ने शुक्रवार 21 अप्रैल 2023 को राष्ट्रीय जन संपर्क दिवस समारोह आयोजित किया है।
यह समारोह शुक्रवार 21 अप्रैल को नागपुर प्रेस क्लब के कॉन्फ्रेंस हॉल में शाम 04:00 बजे आयोजित किया गया है।

एक विशेष थीम के साथ हर वर्ष 21 अप्रैल को “राष्ट्रीय जन संपर्क दिवस” मनाया जाता है।इस वर्ष का थीम है : G 20 & Indian Values: Public Relations Perspective जी 20 और भारतीय मूल्य : जन संपर्क का परिप्रेक्ष्य।

इस समारोह में अतिथि के रूप में श्रीमती विजयालक्ष्मी बिदरी संभागीय आयुक्त नागपुर,श्री राधा कृष्णन बी आयुक्त नागपुर महानगर पालिका,श्री अमितेश कुमार, पुलिस आयुक्त नागपुर,श्री मनोज सूर्यवंशी चेयरमैन नागपुर सुधार प्रन्यास, डा विपिन इटनकर जिलाधिकारी नागपुर और श्री हेमराज बागुल निदेशक सूचना एवं जन संपर्क उपस्थित रहेंगे।

हाल ही में,नागपुर में आयोजित G 20 की बैठक के सफ़ल आयोजन के लिए सभी अतिथियों का सत्कार भी किया जायेगा। सोसाइटी में लगातार योगदान के लिए श्री अनिल गडेकर भूतपूर्व जिला सूचना अधिकारी को भी सम्मानित किया जाएगा। पी आर एस आई नागपुर चैप्टर के अध्यक्ष श्री एस पी सिंह ,(942280 39 22) ,सचिव श्री यशवंत मोहिते ( 94217 17247) और को ऑर्डिनेटर श्री मनीष सोनी ( 94221 02425) ने जन संपर्क कार्य से जुड़े सभी अधिकारी,कर्मी और जन संपर्क एवं पत्रकारिता के छात्रों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.