Published On : Sat, Apr 23rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

राष्ट्रीय जन संपर्क दिवस पर पीआरएसआई ने श्री यशवंत मोहिते को “पीआरओ ऑफ द ईयर” से सम्मानित किया

Advertisement

पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया PRSI नागपुर चैप्टर ने गुरुवार को सोल्लास़ राष्ट्रीय जन संपर्क दिवस समारोह मनाया।समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में श्री हेमराज बागुल ,निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विदर्भ एवं औरंगाबाद रीजन उपस्थित थे।

विशिष्ट अतिथि श्री पी नरेंद्र कुमार महाप्रबंधक (जनसंपर्क) वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एवं डा विनीता बनर्जी, पीआरएसआई, देहरादून थीं।

अतिथियों का स्वागत तुलसी का पौधा और मेमेंटो दे कर किया गया।
श्री बागुल ने अपने संबोधन में कहा कि PRSI बड़े पैमाने पर जन संपर्क कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर प्रमुख संस्थानों और समाज के समन्वय में योगदान कर सकती है।

श्री यशवंत मोहिते ने अपने सत्कार के प्रत्युत्तर में कहा कि सोशल मीडिया के विस्तार से आज जनसंपर्क का भी दायरा बहुत बढ़ गया है।हमें उसका भरपूर उपयोग कर अपना दायित्व निर्वहन करना चाहिए।
इस अवसर पर “पीआरओ ऑफ द इयर” के रूप में श्री यशवंत मोहिते (महाजेनको) को तुलसी का पौधा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

जन संपर्क गीत के साथ प्रारंभ समारोह में स्वागत भाषण चैप्टर के अध्यक्ष श्री एस पी सिंह ने किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था के पदाधिकारी डा मनोज कुमार ने एवं श्री अनिल गडेकर ने किया।

समारोह में सर्वश्री डा प्रदीप बनर्जी (देहरादून), शरद मराठे,दिलीप पिंजरकर, मनीष सोनी,हंसराज राउत, सुधीर जाधव, रवींद्र मिश्र,प्रो के जी मिसर, प्रवीण स्थूल, प्रसन श्रीवास्तव,अमित वाजपेयी,मिलिंद चहांदे, फणींद्र कोराडा,जी बी थापा,राम जेट्टी,संतोष बादल,अविनाश बागड़े,अनिल मालोकर,संजय चिंचोले,मधु चांडक, शिरीष आप्टे, डा योगिता कस्तूरे, अशोक कोल्हटकर, अर्पण पठाने, सरबजीत अहलूवालिया तथा जन संपर्क,साहित्य,कला एवं संस्कृति क्षेत्र के अन्य प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.