Published On : Sun, Jun 9th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला , हालत चिंताजनक

Advertisement

गोंदिया। हथियार से लैस बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर हमला कर दिया , वारदात रविवार 9 जून की सुबह की है।

गोंदिया शहर के पतंगा चौक से तिरोड़ा बायपास रोड इलाके के किसान चौक ( छोटा गोंदिया ) में यह हमला हुआ है , यहां जानवी ऑटो रिपेयरिंग सेंटर नामक बंद दुकान पर सुबह 9:45 बजे अपने बजाज चेतक गाड़ी क्रमांक MH- 35/ AV- 9550 पर सवार होकर आए महेश दखने ( 35 , निवासी- छोटा गोंदिया ) को बदमाशों द्वारा घेर लिया गया और हथौड़े फरसे टांगिया जैसे किसी औजार से उनके सिर के पिछले हिस्से पर दनादन वार किया गया जिससे प्रॉपर्टी डीलर महेश दखने यह लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़ा।

घटनास्थल से आ रही चीख पुकार की आवाज सुनकर कुछ लोग दौड़े लेकिन हमलावर भाग चुके थे , इस बीच 100 से अधिक तमाशाबीन लोग जमा हो गए लेकिन किसी ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई , इस बीच वचन खंडारे नामक व्यक्ति ने फोन करते पूर्व पार्षद लोकेश कल्लू यादव को मामले की जानकारी दी जिस पर वह कार से तत्काल घटनास्थल पहुंचे और मूर्छित अवस्था में गंभीर जख्मी महेश दखने को उपचार हेतु डॉ. बाहेकर के निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया।
बहुत देर तक पड़े होने के कारण ओर अत्यधिक रक्त बह जाने से महेश दखने की स्थिति गंभीर और चिंताजनक बनी हुई है।

घटना स्थल पर मौजूद शहर थाना प्रभारी चंद्रकांत सूर्यवंशी ने जानकारी देते बताया- गंभीर जख्मी महेश दखने यह जमीन खरीदने और बेचने ( प्रॉपर्टी दलाली ) का धंधा करता है हमला प्रॉपर्टी विवाद की वजह से या आपसी किसी पुरानी रंजिश की वजह से हुआ , यह अभी तक साफ नहीं हो सका है ?

Advertisement

अभी यह भी कंफर्म नहीं हुआ कि हमलावरों ने किसी बहाने उसे घटनास्थल पर बुलाया या वह ऑलरेडी वहां ( किसान चौक) पर खड़ा था ?

जानलेवा हमले की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस हमले को लेकर जांच में जुट गई है।

बता दें कि अज्ञात हमलावरों की तलाश में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई है और फरार हमलावरों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई है इसी सिलसिले में एक देवा नामक व्यक्ति को पूछताछ हेतु डिटेन किया गया है , मामले के आगे की जांच जारी है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.