Published On : Fri, Nov 25th, 2016

शीतसत्र अधिवेशन के दौरान विधायको के लिए लैपटॉप की व्यवस्था

Advertisement

table-mate-portable-adjustable-dinner-cum-laptop-tray

410554-the-best-laptops-of-2016नागपुर: शीतकालीन अधिवेशन के दौरान विधायक हाइटेक नजर आएंगे। अधिवेशन के दौरान विधिमंडल सचिवालय इस बार सभी विधायको को लैपटॉप उपलब्ध कराने जा रहा है जिससे की कागज का इस्तेमाल कम हो और तकनीक के माध्यम से कामकाज को आसान बनाया जा सके।

विधिमंडल सचिवालय इससे पहले विधायको के लिए प्रश्नउत्तर , लक्षवेधी के अलावा अन्य अहम दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था अपना चुका है। इस वर्ष पहली बार विधायको के लिए लैपटॉप की व्यवस्था कराई जा रही है। शीतसत्र अधिवेशन के दौरान विधान भवन परिसर में वाईफाई की व्यवस्था होगी जिससे नेट का भी इस्तेमाल आसानी से विधायक कर सकेंगे।

विधान सभा के 288 और विधान परिषद के 78 सदस्यो के लिए लैपटॉप की व्यवस्था करायी जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रशाषन के कामकाज को पेपर लेस बनाने की बात कई बार कह चुके है। वो खुद टेक्नोसेवी माने जाते है साथ ही अधिकारी और अपने मंत्रियो को भी तकीनीक का उपयोग करने के लिए प्रेरित भी करते है। उनकी देखासिखी कई मंत्री टेक्नोफ्रेंडली हो रहे है। अधिवेशन के दौरान विधायको के लिए लैपटॉप की व्यवस्था करना शायद सभी जनप्रतिनिधियो को तकनीक के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करना है। अधिवेशन के दौरान अधिकारियो और पत्रकारों के लिए इस तरह की व्यवस्था पहले से ही है। बीती सरकार ने सरकारी रिपोर्ट को सीडी के माध्यम से जारी करने का प्रयास किया था। देखना होगा की विधायक इस व्यवस्था का कितना इस्तेमाल करेंगे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.