Published On : Tue, May 18th, 2021

कामगारों के लिए केन्द्र के कोटे से कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध करवाए

Advertisement

– कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने कोयला सचिव को लिख पत्र

नागपुर – कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने कोयला मंत्रालय के समक्ष कामगारों और उनके आश्रितों के लिए केन्द्र के कोटे से कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग रखी है। श्री अग्रवाल ने कोल सेक्रेटरी को इस आशय का पत्र लिखा है।

Gold Rate
Mar 6th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,61,200/-
Gold 22 KT ₹ 1,49,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,68,700/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जानकारी के अनुसार इसमें कहा गया हैै कि कोयला कामगार महामारी से जुझते हुए कोयला उत्पादन कर देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इस बीच बड़ी संख्या में कोयला कर्मचारी न केवल कोरोना से संक्रमित हुए हैं, वहीं कई कामगारों ने अपनी जान गंवाई है।

कोयला कामगारों को टीकाकरण ठीक से नहीं हो पा रहा है। कामगारों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उनका जल्द टीकाकरण जरूरी है। ऐसे में कोयला कर्मचारी और उनके आश्रितों सहित ठेका कामगारों के लिए 10 लाख वैक्सीन की आवश्यकता है। केन्द्र सरकार के कोटे से कोल इंडिया को आवश्यक मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

चेयरमैन श्री अग्रवाल ने बताया कि कोल इंडिया और अनुषांगिक कंपनियों में कार्यरत 45 आयु वर्ग से अधिक उम्र के कर्मचारी एवं आश्रितों सहित 90 हजार से ज्यादा लोगों को टीकाकरण हो चुका है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement