Published On : Mon, Apr 11th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

सरकारी वकील का दावा: राकांपा प्रमुख पवार के घर के बाहर हुए प्रदर्शन के तार नागपुर से जुड़े

Advertisement

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के घर के बाहर हुए प्रदर्शन के तार नागपुर से जुड़ते नजर आ रहे है। सोमवार को विशेष सरकारी वकील प्रदीप घरत ने मुंबई की गिरगांव मजिस्ट्रेट के सामने दावा किया कि आरोपी सदावर्ते ने प्रदर्शन से पहले नागपुर के किसी शख्स के बात की थी। नागपुर के एक व्यक्ति को ह्वाट्स एप काल भी किया गया था। बारमती में भी एक बैठक हुई थी। दो बार नागपुर के व्यक्ति से बात हुई थी। हालांकि नागपुर के व्यकित के नाम का अभी खुलासा नहीं किया गया है। इससे पहले सदावर्ते को कोर्ट में पेश किया गया। क्योंकि उनके पुलिस हिरासत की अवधि खत्म हो गई थी। सरकारी वकील की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने सदावर्ते की पुलिस हिरासत की अवधि 13 अप्रैल तक के लिए बढा दिया।

सरकारी वकील घरत कहा कि प्रदर्शन की पहले से तैयारी की गई थी। इसके साथ ही यह भ्रम फैलाने की कोशिश की गई कि बरामती में कुछ होगा। आरोपी ने पूरे प्रदर्शन की योजना बनाई थी। इसके बाद वह जानबूझकर महाराष्ट्र प्रशासकीय न्यायाधिकरण(मैट) में गया था। इस मामले में एक चैनल की भी भूमिका है। इसके साथ ही सदावर्ते ने कर्मचारियों को झूठी जानकारी भी दी थी। श्री घरत ने कहा कि पुलिस अभी आरोपी(सदावर्ते) के घर के सीसीटीवी फुटेज लेकर आयी है और उसकी जांच कर रही है।इसलिए आरोपी की हिरासत की अवधि बढाया जाना जरुरी है।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वहीं सदावर्ते की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता गिरीष कुलकर्णी ने कहा कि राकांपा प्रमुख पवार के घर के बाहर प्रदर्शन को लेकर कोई साजिश नहीं रची गई थी। कर्मचारियों से कोई पैसे नहीं लिए गए थे। राकांपा प्रमुख के बाहर हुए प्रदर्शन में सदावर्ते की कोई भूमिका नहीं है। यह प्रदर्शन राज्य के खूफिया विभाग की विफलता है। इस मामले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। इसलिए इसे षडयंत्र कैसे कहा जा सकता है। आरोपी ने नागपुर के किसी व्यक्ति से बातचीत की थी। यह बात पूरी तरह से आधारहीन है। प्रदर्शनकारी इसलिए राकांपा प्रमुख के घर के बाहर गए थे क्योंकि उन्होंने ही सरकार बनाई है। इस तरह से कोर्ट ने इस मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद सदाव्रते की पुलिस हिरासत को 13 अप्रैल तक के लिए बढा दिया। इस मामले में सोमवार को और चल लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस तरह इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या 114 पहुंच गई है। इसमें से 109 लोग न्यायिक हिरासत में है। शुक्रवार को एसटी कर्मचारियों ने पवार के दक्षिण मुंबई स्थित घर सिल्वर ओक के बाहर प्रदर्शन किया था।

Advertisement
Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges