Published On : Sat, May 28th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

स्पा की आड़ में देह व्यापार, आरोपी अरेस्ट, पीड़िता को छुड़ाया

Advertisement

नागपुर. क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा शाखा ने स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे सलून में देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया. पुलिस ने सलून संचालक को गिरफ्तार कर एक युवती को मुक्त कराया. आरोपी का नाम एमआईडीसी निवासी अरविंद मोहन लाल भारती (35) है. अरविंद का जयताला रिंग रोड स्थित हिंगणा टी प्वॉइंट पर हेयर मैजिक एंड स्पा युनिसेक्स सलून है.

वह करीब 5 माह से इसे संचालित कर रहा है. वह सलून की आड़ में लड़कियों को पैसों का लालच देकर उनसे देह व्यापार करवाता था. एसएसबी को भनक लग गई. पुलिस ने अपने पंटर को ग्राहक बनाकर सलून में भेजा.

Gold Rate
Mar 7th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,62,500/-
Gold 22 KT ₹ 1,51,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,69,200/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अरविंद ने 2,500 रुपये में 25 साल की युवती का सौदा किया. सौदा तय होते ही पंटर ने इशारा कर दिया और पुलिस ने छापेमारी कर दी. अरविंद को गिरफ्तार कर लिया गया. मौके पर मिली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बेहद गरीब है और तंगी के चलते अरविंद के कहने पर देह व्यापार कर रही थी. 2 माह बाद उसकी शादी होने वाली है. पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement