Published On : Thu, Oct 17th, 2019

मुख्यमंत्री के लिए निकली प्रचार पदयात्रा, शनिवारी, गुजरवाड़ी परिसर में घूमी

नागपुर– विधानसभा चुनाव में अभी कुछ ही दिन बचे हुए. ऐसे में मुख्यमंत्री व दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उमेदवार देवेंद्र फडणवीस के प्रचार का कार्य भी जोरों पर है. दक्षिण पश्चिम के ज्यादतर प्रभागों में प्रचार पदयात्रा जा चुकी है और नागरिकों से संपर्क किया जा चूका है. गुरुवार 17 अक्टूबर शाम को एक बार फिर पदयात्रा की शुरुवात की गई.

पदयात्रा शनिवारी, गुजरवाड़ी, कॉटन मार्केट परिसर, डालडा चौक परिसर में घूमी . इस समय पदयात्रा का संचालन मनपा के सत्तापक्ष नेता संदीप जोशी ने किया . इस दौरान सैकड़ो की तादाद में पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक मौजूद थे. परिसर के नागरिकों की ओर से जगह जगह पर पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और उनपर फूल बरसाए गए. नागरिकों में इस दौरान काफी उत्साह नजर आया तो वही कार्यकर्ताओ में प्रचार को लेकर काफी लगन दिखाई दी.

Gold Rate
June 01- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 156,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,62,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस दौरान नगरसेवक विजय चुटेले, नगरसेविका लता काटगये, नगरसेवक,प्रमोद चिखले, अध्यक्ष प्रवीण भगत, महामंत्री राजेश सोनटक्के, सूरज बांते, राजेश चौरसिया,संदीप माने, भोला दतारकर, आशाताई देशमुख, पुष्पाताई देवडगले, मोंटी पिल्लारे, विनोद दाढ़े, विवा सावंत, अरुण देशकार, राजेश सोनटक्के, राकेश भोयर समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges