Published On : Thu, Oct 9th, 2014

खामगांव : बुलढाणा जिले के 24 पुलिस कर्मियों को पदोन्नति

Advertisement


14 की पदोन्नति तबादले के साथ, 10 की तैनाती वर्तमान थानों में ही


Police promotion
खामगांव (बुलढाणा)। 
राज्य सरकार ने बुलढाणा जिले के 24 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति देकर दीवाली की भेंट दी है. विभिन्न पुलिस स्टेशनों में तैनात 24 एएसआई व हेड कांस्टेबलों को पदोन्नति देकर पीएसआई बनाया गया है. इसमें से 14 अफसरों को तबादले के साथ पदोन्नति दी गई है, जबकि 10 लोगों को उनकी वर्तमान तैनाती में ही पदोन्नत किया गया है. खामगांव के 4 और शेगांव के दो अफसरों को भी पदोन्नत किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ने आज पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं. खामगांव शहर और शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन के दो-दो अफसरों को पदोन्नत किया गया है. शेगांव ग्रामीण के हेड कांस्टेबल नागोराव चव्हाण को पदोन्नत कर साखरखेर्डा भेजा गया है, जबकि हेड कांस्टेबल देवीदास मापारी को उनके थाने में ही पदोन्नति मिली है.

दोनों सुरेश हुडेकर पीएसआई बने
स्थानीय शहर पुलिस स्टेशन में कार्यरत चांदमारी बीट के एएसआई सुरेश नत्थू हुडेकर और डीबी स्क्वाड के हेड कांस्टेबल सुरेश सुखदेव हुडेकर चचेरे भाई हैं और दोनों को पीएसआई बनाया गया है. इस तरह अब शहर पुलिस स्टेशन में सुरेश हुडेकर नाम के दो पीएसआई होंगे. शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल गजानन जोशी और महिला हेड कांस्टेबल अनिता इर्शिद को भी पदोन्नत कर पीएसआई बनाया गया है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.